Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार : राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता पैरा एथलीट सोमन राणा और झंडू कुमार को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित


पटना, 29 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतकर राज्य और देश का गौरव बढ़ाने वाले पैरा एथलीट खिलाड़ियों सोमन राणा और झंडू कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मान राशि का चेक, अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किया।

पटना, 29 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतकर राज्य और देश का गौरव बढ़ाने वाले पैरा एथलीट खिलाड़ियों सोमन राणा और झंडू कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मान राशि का चेक, अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किया।

लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुरुष एफ-57 शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोमन राणा को 30 लाख रुपये तथा पुरुष पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल करने वाले झंडू कुमार को 15 लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों से बातचीत कर राष्ट्रमंडल खेलों के अनुभवों की जानकारी ली और उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सोमन राणा और झंडू कुमार ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल देश का गौरव बढ़ाया है, बल्कि बिहार को भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करना पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं तथा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। इन सफलताओं से युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और देश के लिए पदक जीतने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे भी हरसंभव सहयोग और सम्मान दिया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण, कोच गौतम सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

--आईएएनएस

एमएनपी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News