मुजफ्फरपुर, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधान परिषद की तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। इस जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नरेंद्र सिंह की जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
![]()
मुजफ्फरपुर, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधान परिषद की तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। इस जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नरेंद्र सिंह की जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, “तिरहुत शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह की जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह विजय शिक्षकों के एनडीए पर विश्वास का प्रतीक है। विश्वास है कि आप शिक्षक हितों, सम्मान और शिक्षा के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे।”
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के जरिए इस जीत को शिक्षकों के समर्थन और एनडीए के प्रति उनके विश्वास से जोड़ते हुए नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य से शिक्षक हितों के लिए निरंतर काम करने की अपेक्षा जताई।
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह को शानदार विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत शिक्षकों के विश्वास, समर्थन और शिक्षा जगत के हितों के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उन्होंने इस विजय के लिए सभी मतदाताओं एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार जताया। सीपीआई उम्मीदवार संजय सिंह को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों 23 अक्टूबर को मतदान कराया गया था। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 82.85 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 53.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। चुनावी मैदान में उतरे 150 उम्मीदवारों में स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के 60 उम्मीदवार शामिल हैं।
जिन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना हो रही है, उनमें पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मतदान के बाद मंगलवार को संबंधित प्रमंडलीय मुख्यालयों में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की गई।
--आईएएनएस
एमएनपी/डीकेपी
Leave A Reviews