
बिजुरी। नगर की हवा को स्वच्छ रखने वाली महिला सफाई कर्मचारियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बिजुरी नगर पालिका परिषद पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में उतरी है। अध्यक्ष सहबीन पनिका, उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा और सीएमओ पवन साहू ने सामूहिक रूप से स्वच्छता दीदियों से सीधा संवाद स्थापित किया।
अधिकारियों और पार्षदों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में सफाई किट का वितरण किया गया जो नगर पालिका प्रशासन की संवेदनशीलता और भविष्य के स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बिजुरी द्वारा स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को लेकर एक विशेष 'संवाद कार्यक्रम' आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर को साफ-सुथरा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिला सफाई कर्मचारियों (स्वच्छता दीदियों) को सुरक्षा एवं सफाई किट प्रदान की गई।
संवाद और सशक्तिकरण पर जोर
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वच्छता दीदियों के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता अभियान में उनकी भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाना था। मंच पर लगे बैनर के माध्यम से स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी संवाद का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य नागरिक
सफाई किट वितरण के इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष सहबीन पनिका उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा समस्त वार्डों के पाषर्द मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन साहू राजस्व निरीक्षक लखन पनिका इंजीनियर देवल सिंह स्वच्छता प्रभारी डी. एन. मिश्रा मौजूद रहे!
सुरक्षा के साथ स्वच्छता
अधिकारियों ने बताया कि सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह किट वितरित की गई है। नगर पालिका प्रशासन ने संकल्प दोहराया कि स्वच्छ बिजुरी बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वच्छता कर्मियों को हर संभव संसाधन और सम्मान उपलब्ध कराया जाएगा।
Leave A Reviews