Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिली स्टैनलेक में टेस्ट टीम में जगह बनाने की क्षमता: जॉर्ज बेली


नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने तेज गेंदबाज बिली स्टैनलेक को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया है। स्टैनलेक को जल्द ही टेस्ट में भी मौका मिलने की संभावना है।

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने तेज गेंदबाज बिली स्टैनलेक को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया है। स्टैनलेक को जल्द ही टेस्ट में भी मौका मिलने की संभावना है।

सीए के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, "हम निश्चित रूप से स्टैनलेक को लेकर गंभीर हैं। हम जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय में लाल गेंद से बहुत कम खेला है। लेकिन, उनकी स्किल को देखते हुए मुझे लगता है कि वह टेस्ट फॉर्मेट में जगह बना सकते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसे हम जल्द ही एक्सप्लोर करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने पाकिस्तान के दौरे पर सच में बहुत प्रभावित किया था। अगले साल की शुरुआत में भारत में अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत पड़ सकती है।"

चोटों से प्रभावित करियर में, स्टैनलेक ने कभी भी एक सीजन में चार से ज्यादा प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेले हैं। पिछली गर्मियों में शेफील्ड शील्ड में तस्मानिया के लिए तीन बार खेले, जहां उन्होंने 26.88 की औसत से नौ विकेट लिए। प्रथम श्रेणी में उनके नाम 26.92 की औसत से 40 विकेट हैं।

31 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बिली स्टैनलेक क्वींसलैंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। जनवरी 2017 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने के बाद से उन्होंने 8 वनडे और 19 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में 7 और टी20 में 27 विकेट उनके नाम हैं।

13 प्रथम श्रेणी मैचों में स्टैनलेक ने 40 विकेट लिए हैं। वही, 48 लिस्ट ए मैचों में 59 विकेट उनके नाम हैं। जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा कि वह ऑस्ट्रेलिया की रेड बॉल टीम में जगह बना पाएंगे या नहीं।

ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा पेस तिकड़ी मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस की उम्र बढ़ रही है। ऐसे में उनके कार्य को संतुलित करने के लिए सीए अतिरिक्त तेज गेंदबाजों का पूल तैयार करना चाहता है। स्टैनलेक उसमें अहम नाम हो सकते हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News