मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'बाराबंकी' में व्यस्त चल रही हैं। इस बीच, उनके पति और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी देवी का अपनी मां के प्रति प्यार दिखाते हुए एक पोस्ट शेयर की।
![]()
मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'बाराबंकी' में व्यस्त चल रही हैं। इस बीच, उनके पति और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी देवी का अपनी मां के प्रति प्यार दिखाते हुए एक पोस्ट शेयर की।
दरअसल, अभिनेत्री बिपाशा बसु की गैर मौजूदगी में उनकी बेटी देवी ने अभिनेत्री के लिए खास कार्ड बनाया है। इस कार्ड को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें उनकी बेटी देवी ने लिखा, "आई लव यू मम्मा।" कार्ड में बेटी ने आगे लिखा, "मैं आपका दिल अपने दिल में लेकर चलती हूं। आप मेरी सोलमेट हो। मैं हमेशा आपकी ही रहूंगी।"
अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "जब हम सुबह उठते हैं और तुम यहां नहीं होती, तब भी तुम हमें मुस्कुराने की वजह देती हो और खुशियों से भर देती हो। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं, बिपाशा बसु।"
दरअसल, अभिनेत्री इन दिनों निर्देशक हंसल मेहता की एक अनटाइटल्ड क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'बाराबंकी' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। यह सीरीज पूर्व आईपीएस अधिकारी आलोक लाल की किताब 'द बाराबंकी नार्कोस: बस्टिंग इंडियाज मोस्ट नोटोरियस ड्रग कार्टेल' पर आधारित है। कहानी 1984 के बैकड्रॉप पर सेट है, जो उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में फैले एक बड़े अफीम/ड्रग्स तस्करी नेटवर्क और उसे खत्म करने के पुलिस ऑपरेशन को दिखाएगी। इस सीरीज में बिपाशा बसु एक बिल्कुल अलग और अनोखे लुक में दिखाई देंगी।
बिपाशा बसु के अलावा इस सीरीज में सनी कौशल और विशाल जेठवा भी अहम भूमिकाओं में हैं। सनी कौशल एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे जो नशे के कारोबार के खिलाफ संघर्ष करता है। इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता कर रहे हैं और इसकी कहानी कश्यप कपूर तथा राघव राज कक्कड़ ने लिखी है।
इस सीरीज के जरिए अभिनेत्री लगभग छह साल बाद अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं। इससे पहले उन्हें साल 2020 में वेब सीरीज 'डेंजरस' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ काम किया था। भूषण पटेल द्वारा निर्देशित सीरीज में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के अलावा सोनाली राउत, नताशा सूरी, सुयश राय और नितिन अरोरा अहम भूमिका में नजर आए थे।
--आईएएनएस
एनएस/पीएम
Leave A Reviews