Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिश्केक शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री मोदी ने एससीओ नेताओं के साथ खिंचवाई ग्रुप फोटो


बिश्केक, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में अन्य देशों के नेताओं के साथ समूह फोटो खिंचवाई। इस दौरान वह क्षेत्रीय संगठन की महत्वपूर्ण बैठकों और चर्चाओं में हिस्सा ले रहे हैं।

बिश्केक, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में अन्य देशों के नेताओं के साथ समूह फोटो खिंचवाई। इस दौरान वह क्षेत्रीय संगठन की महत्वपूर्ण बैठकों और चर्चाओं में हिस्सा ले रहे हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी का सम्मेलन स्थल पर पहुंचना ऐसे समय में हुआ, जब एक दिन पहले उन्होंने एससीओ शिखर सम्मेलन के इतर किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर झापारोव से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने भारत-किर्गिस्तान संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

राष्ट्रपति झापारोव के साथ यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी की किर्गिस्तान यात्रा के दौरान हुई प्रमुख द्विपक्षीय बैठकों में से एक थी। माना जा रहा है कि इस चर्चा से दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और गति मिलेगी।

रविवार को, एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान पहुंचने पर बिश्केक में भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "भारत से बिश्केक तक, आज शाम भारतीय समुदाय की ओर से मिला यह खास स्वागत बेहद यादगार रहा।"

भारतीय समुदाय के लोगों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर किर्गिस्तान के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिनकी प्रधानमंत्री मोदी ने सराहना की। स्वागत कार्यक्रम में योग प्रेमियों के एक समूह ने योग का प्रदर्शन भी किया।

बिश्केक के मानस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किर्गिज गणराज्य के मंत्रिमंडल के अध्यक्ष अदिलबेक कासिमालीव ने किया।

बिश्केक पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्‍स' पर लिखा, "कुछ देर पहले बिश्केक पहुंचा हूं। किर्गिज गणराज्य के मंत्रिमंडल के अध्यक्ष आदिलबेक कासिमालीव का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूं।"

उन्होंने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान वह कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की दो देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले जारी अपने बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत 2017 से एससीओ का एक सक्रिय और रचनात्मक सदस्य रहा है।

उन्होंने कहा कि वह 'सुरक्षा, संपर्क और अवसर' पर आधारित भारत के क्षेत्रीय दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और एससीओ सदस्य देशों के साथ मिलकर आतंकवाद, अलगाववाद और कट्टरपंथ से मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की यह भागीदारी ऐसे समय में हो रही है, जब भारत मध्य एशिया के देशों के साथ अपने संबंधों को लगातार मजबूत कर रहा है और एससीओ के मंच के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

--आईएएनएस

एवाई/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News