Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'बीवी आती है तो घर में लक्ष्मी आती है', अक्षय कुमार ने शादी पर कही दिलचस्प बात

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड सितारे अक्सर अपने काम के साथ-साथ निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। खासतौर पर जब वे परिवार, रिश्तों और शादी के अनुभवों के बारे में खुलकर बात करते हैं, तो फैंस के लिए यह और भी दिलचस्प हो जाता है। इस कड़ी में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने क्विज रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने बताया कि शादी इंसान की जिंदगी में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है।

शो के दौरान अक्षय ने कहा कि जब घर में पत्नी आती है तो आदमी की कई आदतें अपने-आप बदलने लगती हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि शादी के बाद आदमी क्या इस्तेमाल करता है, क्या खाता है, और उसकी दिनचर्या कैसी होती है- सब कुछ धीरे-धीरे बदल जाता है।

उन्होंने शादीशुदा जीवन का एक दिलचस्प पहलू भी बताया। अक्षय कुमार ने कहा, ''जब पत्नी घर में आती है, तो घर का माहौल भी बदल जाता है। घर में अच्छा खाना बनने लगता है और जिंदगी में एक तरह का संतुलन आ जाता है। लोग अक्सर कहते हैं कि जब पत्नी घर में आती है, तो इसका मतलब घर में लक्ष्मी आती है। इस कहावत में काफी सच्चाई भी है। पत्नी के आने से घर में खुशहाली और व्यवस्था दोनों बढ़ जाती हैं।''

यह बातचीत तब शुरू हुई जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विराज घेलानी ने हाल ही में हुई शादी के बाद जीवन में आए बदलावों के बारे में बताया। विराज ने कहा कि शादी के बाद उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में कई नई आदतें जुड़ गई हैं, खासकर ग्रूमिंग और पर्सनल केयर से जुड़ी चीजें बदल गई। उन्होंने हंसते हुए बताया कि अब उनके पास शरीर के अलग-अलग हिस्सों के लिए अलग-अलग साबुन और प्रोडक्ट हैं।

विराज ने कहा, "अब मेरे पास माथे के लिए अलग साबुन है, बालों के लिए अलग शैंपू है, और यहां तक कि मैं कोहनी और घुटनों के लिए भी अलग साबुन इस्तेमाल करता हूं। शादी के बाद मेरी पत्नी ने मुझे कई नई आदतें सिखाई हैं, जैसे बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना और सोने से पहले पैरों को धोना।"

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं बचपन से बिना पैर धोए सो जाता था, लेकिन अब मेरी पत्नी मुझे ऐसा नहीं करने देती।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News