Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बोआओ फोरम पर्थ सम्मेलन में चीन के हरित विकास की सराहना


बीजिंग, 28 जुलाई (आईएएनएस)। बोआओ फोरम का पर्थ सम्मेलन सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में आयोजित हुआ। सम्मेलन का विषय था, 'हरित परिवर्तन : मानव और ग्रह के साझा भविष्य की ओर।'

बीजिंग, 28 जुलाई (आईएएनएस)। बोआओ फोरम का पर्थ सम्मेलन सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में आयोजित हुआ। सम्मेलन का विषय था, 'हरित परिवर्तन : मानव और ग्रह के साझा भविष्य की ओर।'

इस दौरान कई प्रतिनिधियों ने चीन की हरित विकास उपलब्धियों की सराहना की। उनका कहना था कि हरित विकास के क्षेत्र में चीन के अनुभव से दुनिया बहुत कुछ सीख सकती है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्लोबल एक्सप्रेस की सीईओ क्रिस्टीन होलगेट ने कहा, "मैं चीन की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। चीन स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।"

उन्होंने कहा कि चीनी सरकार ने हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए नई ऊर्जा वाहनों पर कर में छूट दी है और चार्जिंग बुनियादी ढांचे में बड़े पैमाने पर निवेश किया है।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के क्लाइमेट एनर्जी फाइनेंस थिंक टैंक के संस्थापक टिम बकले ने कहा कि बैटरी, पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में चीन ने उल्लेखनीय प्रगति की है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई स्मार्ट एनर्जी काउंसिल के सीईओ डेविड मैकएल्रिया ने कहा, "हरित अर्थव्यवस्था की दिशा में चीन का बदलाव पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। हमें चीन से सीखना चाहिए।"

इस सम्मेलन में 'साझेदारी' प्रमुख विषय रहा। ऑस्ट्रेलिया चाइना बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष राइस रॉबर्ट्स ने कहा, "हम चीनी सौर पैनल, बैटरी और वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। चीनी प्रौद्योगिकी की मदद से हम ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था को नई गति दे सकते हैं।"

वहीं, फोर्टेस्क्यू के कार्यकारी अध्यक्ष एंड्रयू फॉरेस्ट ने कहा कि खनन, इस्पात और सीमेंट जैसे उद्योगों में हरित परिवर्तन ऐसा क्षेत्र है, जहां ऑस्ट्रेलिया और चीन मिलकर बेहतर सहयोग कर सकते हैं।

इसी क्रम में टिम बकले ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में नवीकरणीय ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं, जबकि आपूर्ति श्रृंखला और बुनियादी ढांचे के मामले में चीन को मजबूत बढ़त हासिल है। ऐसे में दोनों देश एक दूसरे की ताकत का लाभ उठाते हुए पूरक साझेदारी विकसित कर सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News