Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'बॉर्डर 2' में अंडरवॉटर सीक्वेंस को लेकर बोले आहान शेट्टी, मेरा पाडी लाइसेंस बेहद काम आया

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास तौर पर फिल्म में अहान शेट्टी के अभिनय की काफी सराहना की जा रही है। फिल्म में अहान ने भारतीय नौसेना अधिकारी की भूमिका निभाई है। इसी बीच अभिनेता ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने किरदार की तैयारी और ट्रेनिंग को लेकर अहम बातें साझा कीं।

अहान शेट्टी ने बताया कि फिल्म के लिए की गई ट्रेनिंग में मेरा पाडी (प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स) लाइसेंस बेहद काम आया।

पाडी लाइसेंस एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त स्कूबा डाइविंग सर्टिफिकेट होता है। इसे हासिल करने के लिए व्यक्ति को थ्योरी की पढ़ाई, स्विमिंग पूल में अभ्यास और ओपन वॉटर ड्राइव करनी होती है। इस लाइसेंस की मदद से कोई भी व्यक्ति समुद्र के अंदर लगभग 18 मीटर की गहराई तक सुरक्षित रूप से डाइव कर सकता है।

अहान ने कहा, ''मैंने यह लाइसेंस 2020 में कोविड के दौरान लिया था। मैं स्कूल के दिनों में स्विमिंग टीम का हिस्सा था, इसलिए पानी में रहना मेरे लिए हमेशा सहज रहा है। जब मुझे बताया गया कि फिल्म में पानी के अंदर शूट किए जाने वाले सीन होंगे तो मैं काफी उत्साहित हो गया। मेरे लिए यह किसी चुनौती से ज्यादा एक रोमांचक अनुभव था।''

उन्होंने कहा, ''फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह जब मुझे कहानी सुना रहे थे, तभी यह समझ आ गया था कि अंडरवॉटर सीक्वेंस फिल्म का अहम हिस्सा होंगे। इसी वजह से मैंने शूटिंग शुरू होने से करीब दो महीने पहले ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी, ताकि पानी के अंदर लंबे समय तक काम करने में किसी तरह की परेशानी न आए। इस तैयारी से शूटिंग के दौरान काफी मदद मिली।''

अहान ने कहा, ''अंडरवॉटर शूटिंग हर किसी के लिए आसान नहीं होती। कई लोग पानी के अंदर लंबे समय तक रहने से घबरा जाते हैं, खासकर वे जो इस तरह की ट्रेनिंग के आदी नहीं होते। हालांकि, फिल्म की शूटिंग के दौरान एक अनुभवी डाइव टीम और सेफ्टी टीम हर समय मौजूद थी। इसी वजह से पूरा शूट बहुत ही सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा हुआ। जब मैं अब स्क्रीन पर इन सीन्स को देखता हूं तो मुझे अपनी मेहनत सफल लगती है।''

--आईएएनएस

पीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News