Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ब्रिक्स समिट को लेकर गौतमबुद्ध नगर में ट्रैफिक डायवर्जन, 10 से 13 सितंबर तक दिल्ली जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध


नोएडा, 9 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स समिट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने बड़ा ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 10 सितंबर 2026 से 13 सितंबर 2026 तक कार्यक्रम समाप्ति तक गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर आगे जाने वाले नॉन डेस्टिन्ड व्हीकल्स यानी ऐसे भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा, जिनका गंतव्य दिल्ली नहीं है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अन्य वाहनों के लिए भी आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू किया जाएगा।

नोएडा, 9 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स समिट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने बड़ा ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 10 सितंबर 2026 से 13 सितंबर 2026 तक कार्यक्रम समाप्ति तक गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर आगे जाने वाले नॉन डेस्टिन्ड व्हीकल्स यानी ऐसे भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा, जिनका गंतव्य दिल्ली नहीं है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अन्य वाहनों के लिए भी आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे दिल्ली की ओर जाने से पहले निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि अनावश्यक जाम और यातायात संबंधी परेशानी से बचा जा सके। पुलिस ने विभिन्न बॉर्डर और प्रमुख मार्गों के लिए अलग-अलग डायवर्जन व्यवस्था तय की है। चिल्ला रेड लाइट बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर अन्य स्थानों की ओर जाने वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न कराया जाएगा। इसके बाद वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहनों को भी दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न कराया जाएगा। इसके बाद वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और फिर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। कालिंदी कुंज यमुना बॉर्डर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। यहां से वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर जा सकेंगे।

यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों को जीरो प्वाइंट से परीचौक, पी-3, कासना और सिरसा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। इसी तरह परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को परीचौक से पी-3, कासना और सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा।

यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए एक अन्य वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया गया है। ऐसे वाहनों को फलैदा कट, रबूपुरा से सर्विस रोड की ओर भेजा जाएगा। यहां से वाहन गलगोटिया, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, पुस्ता तिराहा, होंडा सीएल चौक और कस्बा कासना होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचकर आगे जा सकेंगे। यातायात पुलिस के अनुसार डायवर्जन व्यवस्था के दौरान आपातकालीन वाहनों, जिसमें चिकित्सीय सेवाओं से जुड़े वाहन और फायर सर्विस वाहन शामिल हैं, को आवश्यकतानुसार सुरक्षित तरीके से पास कराया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद इमरजेंसी सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे 10 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली की यात्रा की योजना बनाते समय ट्रैफिक डायवर्जन को ध्यान में रखें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। पुलिस ने कहा है कि ब्रिक्स समिट के दौरान सुरक्षा कारणों से यातायात व्यवस्था में जरूरत के अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है। यातायात संबंधी किसी भी समस्या, जाम या मार्ग परिवर्तन की जानकारी के लिए वाहन चालक यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और प्रतिबंधित मार्गों पर जाने की कोशिश न करें।

--आईएएनएस

पीकेटी/एएमटी

Date & Time : 2026-09-09 21:55:03

Share:

Leave A Reviews

Related News