Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बुलडोजर कार्रवाई पर बोले जीतू पटवारी, इंदौर की कृष्ण बाग कॉलोनी के पीड़ितों की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस


इंदौर, 24 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर कृष्ण बाग कॉलोनी में नगर निगम ने अनेक मकान को जमींदोज किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस उनके हक की लड़ाई लड़ेगी।

इंदौर, 24 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर कृष्ण बाग कॉलोनी में नगर निगम ने अनेक मकान को जमींदोज किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस उनके हक की लड़ाई लड़ेगी।

दरअसल, न्यायालय के निर्देश पर नगर निगम ने कृष्ण बाग कॉलोनी के मकानों पर बुलडोजर चलाया। इससे प्रभावित परिवारों में नाराजगी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को इंदौर की कृष्ण बाग कॉलोनी पहुंचे और नगर निगम की कार्रवाई से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी।

इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने और उनके हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि नगर निगम की कार्रवाई ने कई परिवारों के सिर से छत छीन ली है। पीढ़ियों से संजोई यादों, सपनों और वर्षों की मेहनत को चंद पलों में मलबे के ढेर में बदल दिया गया।

पटवारी ने स्पष्ट कहा कि कृष्ण बाग कॉलोनी के पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उनके अधिकारों की लड़ाई कोर्ट से लेकर सड़क तक और कानूनी मोर्चे से लेकर जनआंदोलन तक कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी। कांग्रेस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी और भाजपा सरकार के संरक्षण में चल रहे कथित भू-माफिया के खेल को बेनकाब करेगी।

उन्होंने कहा कि इंदौर में भू-माफिया के प्रभाव और संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इंदौर के विधायक, महापौर, सांसद, मंत्री और स्वयं मुख्यमंत्री मोहन यादव, जो प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं, उन्हें बताना चाहिए कि आखिर आम जनता को न्याय कौन दिलाएगा? गरीब और आम परिवारों के घर उजड़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय नहीं हो रही है।

पटवारी ने कहा कि बेघर और प्रभावित परिवारों की लड़ाई को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जा सकता। यह इंसाफ, मानवीय संवेदना और नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई है। जनता को इस अन्याय के खिलाफ आगे आना होगा और सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार को जवाबदेह बनाना होगा। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी कृष्ण बाग कॉलोनी के प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। जब तक प्रभावित परिवारों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-24 18:10:03

Share:

Leave A Reviews

Related News