
छिंदवाड़ा जिले में तहसील कार्यालय के सामने स्थित एक बैंक में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरक्षाकर्मी की 12 बोर बंदूक से अचानक गोली चल गई। इस घटना में एक खाताधारक घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल को तामिया क्षेत्र के साजकुही निवासी 60 वर्षीय रामनारायण उईके पासबुक एंट्री कराने बैंक पहुंचे थे। इसी दौरान बैंक में तैनात निजी सुरक्षा कंपनी के गार्ड किशोर कराड़े (47), निवासी परासिया, की बंदूक से लापरवाहीवश गोली चल गई।
गोली के छर्रे रामनारायण के पैर में लगे, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत परासिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
मामले में एएसआई रामकुमार धुर्वे ने बताया कि घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गार्ड के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Leave A Reviews