Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चाइना ओपन बैडमिंटन: गेम्के ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन विटिडसर्न को चौंकाया, वांग झियी की जीत


चांगझू, 22 जुलाई (आईएएनएस)। चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को थाईलैंड के दूसरे वरीय खिलाड़ी कुनलावुत विटिडसर्न को पहले ही दौर में चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा, जबकि चीन की वांग झियी ने कड़े मुकाबले के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की।

चांगझू, 22 जुलाई (आईएएनएस)। चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को थाईलैंड के दूसरे वरीय खिलाड़ी कुनलावुत विटिडसर्न को पहले ही दौर में चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा, जबकि चीन की वांग झियी ने कड़े मुकाबले के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की।

चांगझू में जारी टूर्नामेंट के मेंस सिंगल्स में सबसे बड़ा उलटफेर तब हुआ जब पूर्व वर्ल्ड चैंपियन विटिडसर्न को डेनमार्क के रासमस गेम्के ने 21-13, 8-21, 21-19 से मात दी। वहीं, चीन के सातवें वरीय खिलाड़ी ली शिफेंग भी अपना पहला मैच हार गए; जिन्हें आयरलैंड के न्हात गुयेन ने 12-21, 21-14, 18-21 से मात दी।

विमेंस सिंगल्स में, घरेलू खिलाड़ी वांग ने स्कॉटलैंड की कर्स्टी गिलमोर को 15-21, 21-5, 21-18 से हराकर 'राउंड ऑफ 16' में जगह बनाई। दूसरी तरफ, चीन की हान युए ने तुर्की की नेस्लिहान यिगित को 18-21, 21-7, 21-13 से मात दी।

चीन की कई डबल्स जोड़ियों ने आसान जीत हासिल की। ​​मेंस डबल्स में चौथी वरीयता प्राप्त लियांग वेइकेन्ग/वांग चांग की जोड़ी ने भारत के हरिहरन अमसाकरुणन/अर्जुन मदाथिल रामचंद्रन को 21-16, 21-7 से हराया। शीर्ष मिक्स्ड डबल्स जोड़ी फेंग यान्झे/हुआंग डोंगपिंग ने भारत के रोहन कपूर/रुत्विका शिवानी गड्डे को 21-9, 21-16 से शिकस्त दी।

चीन की दो और मिक्स्ड डबल्स जोड़ियों ने अंतिम 16 में जगह बनाई। चेंग जिंग/झांग ची ने 21-19, 21-10 से जीत दर्ज की, जबकि जियांग झेनबांग/वेई याक्सिन ने तीन गेम के मुकाबले में जीत हासिल की। ​​चीन की विमेंस डबल्स जोड़ी जिया यिफान/झांग शुक्सियन को इंडोनेशिया की राहेल एलेस्या रोज/फेबी सेटियानिंग्रम के हाथों 22-24, 17-21 से अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा।

इस बीच, भारत की पीवी सिंधु ने हमवतन उन्नति हुड्डा को कड़े मुकाबले में 21-14, 9-21, 21-10 से शिकस्त दी। वहीं, आयुष शेट्टी ने बुधवार को इंडोनेशिया के वर्ल्ड नंबर 11 खिलाड़ी अल्वी फरहान को 21-17, 5-21, 21-17 से मात देकर मेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 2026 चाइना ओपन का समापन रविवार को पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत के चांगझू शहर में होगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News