चांगझू, 20 जुलाई (आईएएनएस)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु मंगलवार से शुरू होने वाले बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट, चाइना ओपन 2026 में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगी। सिंधु ने हाल ही में जापान ओपन में शानदार जीत के साथ लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म किया है।
![]()
चांगझू, 20 जुलाई (आईएएनएस)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु मंगलवार से शुरू होने वाले बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट, चाइना ओपन 2026 में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगी। सिंधु ने हाल ही में जापान ओपन में शानदार जीत के साथ लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म किया है।
31 वर्षीय पीवी सिंधु ने जापान ओपन के खिताबी मैच में तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची को सीधे गेम में 21-17, 21-17 से मात देकर लगभग दो साल में अपना पहला खिताब जीता था। अब मजबूत आत्मविश्वास के साथ सिंधु चीन पहुंची हैं। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी गेम नहीं गंवाया, जो इस बात को दर्शाता है कि वह उस फॉर्म में लौट आई हैं जिसने उन्हें बड़े मंचों पर उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक बनाया था।
पीवी सिंधु ने साल 2016 में चाइना ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता था। अब वह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर एक और शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी हालिया सफलता को आगे बढ़ाना चाहेंगी।
विमेंस सिंगल्स प्रतियोगिता में भारत के तीन प्रतिनिधि होंगे, जिसमें देविका सिहाग और होनहार युवा खिलाड़ी उन्नति हुड्डा मुख्य ड्रॉ में सिंधु के साथ शामिल होंगी।
मेंस सिंगल्स में, लक्ष्य सेन मिले-जुले सीजन के बाद फिर से निरंतरता हासिल करने की कोशिश करेंगे। उनके साथ वर्ल्ड नंबर 24 आयुष शेट्टी और अनुभवी खिलाड़ी एचएस प्रणय भी होंगे।
एशियन गेम्स के चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के हटने के बाद मेंस डबल्स में भारत की उम्मीदें पूरी तरह से एमआर अर्जुन और हरिहरन अम्साकरुणन की जोड़ी पर टिकी हैं। स्टार जोड़ी टूर्नामेंट से पहले ही हट गई क्योंकि सात्विक कंधे की चोट से उबर रहे थे, जिसने पिछले हफ्ते जापान ओपन में उनकी वापसी में बाधा डाली थी।
मिक्स्ड डबल्स में, भारत रोहन कपूर/रुत्विका शिवानी गद्दे और ध्रुव कपिला/तनीषा क्रास्टो की जोड़ियां उतारेगा, लेकिन विमेंस डबल्स में देश का कोई प्रतिनिधित्व नहीं होगा।
चाइना ओपन के लिए भारतीय टीम:
मेंस सिंगल्स: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, एचएस प्रणॉय।
मेंस डबल्स: एमआर अर्जुन-हरिहरन अमसाकरुणन।
विमेंस सिंगल्स: पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा, देविका सिहाग।
मिक्स्ड डबल्स: रोहन कपूर-रुत्विका शिवानी गद्दे, ध्रुव कपिला-तनीषा क्रास्टो।
--आईएएनएस
आरएसजी
Leave A Reviews