Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण ने पीएम मोदी को जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर दी बधाई


अमरावती, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे करने पर बधाई दी।

अमरावती, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे करने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "भारत खुशकिस्मत है कि उसे सही समय और सही जगह पर सही नेता मिला है। उनकी दूरदर्शी लीडरशिप में, भारत आत्मविश्वास के साथ 'विकसित भारत 2047' की ओर बढ़ रहा है।"

चंद्रबाबू नायडू ने लिखा, "आंध्र प्रदेश में 'डबल-इंजन बुलेट ट्रेन सरकार' हमारे लोगों के लिए विकास, निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और मौकों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। मुझे गर्व है कि मैं एक मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत बनाने के सफर में पीएम मोदी के साथ काम कर रहा हूं और साथ ही 'स्वर्ण आंध्र प्रदेश' के अपने विजन को भी आगे बढ़ा रहा हूं। समर्पित जनसेवा के 25 साल पूरे करने पर नरेंद्र मोदी को मेरी दिली बधाई और शुभकामनाएं। उनकी लीडरशिप भारत को और ऊंचाइयों तक ले जाती रहे।"

उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए इसे 'सेवा के 25 साल' बताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, "हमारे देश को 'शक्तिमान भारत' बनाने की दिशा में पिछले 25 वर्षों से लगातार प्रयास और त्याग करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं। मां दुर्गा उन्हें सभी बुराइयों से बचाएं और भारत की जनता की सेवा करने के लिए उन्हें शक्ति, स्वास्थ्य और सामर्थ्य प्रदान करें।"

उप मुख्यमंत्री के कार्यालय ने एक्स पर लिखा, "सेवा के 25 वर्ष: गुजरात से विकसित भारत तक। 7 अक्टूबर 2001 को राज्य की जनता के भरोसे के साथ नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। यह भरोसा जल्द ही गुजरात (जहां 26 सांसद और 182 विधायक थे) से आगे बढ़कर पूरे देश में फैल गया।

इसके परिणामस्वरूप 2014 में एक ऐतिहासिक जनादेश मिला, जिसमें भारत की जनता ने मोदीजी को लगातार तीन कार्यकाल तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपी। सेवा के 25 वर्षों के बाद भी पीएम मोदी मोदी 'राष्ट्र प्रथम' की अटूट प्रतिबद्धता के साथ अथक रूप से काम कर रहे हैं। इस शानदार यात्रा के लिए प्रधानमंत्री को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Date & Time : 2026-10-07 15:05:02

Share:

Leave A Reviews

Related News