Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चंद्रशेखर आजाद सपा के साथ आएं, भाजपा के खिलाफ लड़ाई मजबूत करें : हरेंद्र मलिक


मुजफ्फरनगर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और गठबंधन को लेकर भी बयानबाजी का दौर जारी है। समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सपा के साथ आकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई मजबूत करनी चाहिए।

मुजफ्फरनगर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और गठबंधन को लेकर भी बयानबाजी का दौर जारी है। समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सपा के साथ आकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई मजबूत करनी चाहिए।

सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति की ऐसी स्थिति है कि यहां चुनाव दो पार्टियों के बीच है, समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी। जो भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हैं, वे भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करेंगे किसी भी तरीके से और जो भारतीय जनता पार्टी को हारना चाहता है, वह हमारे समर्थक हैं, तो वह समाजवादी पार्टी को सपोर्ट करेंगे क्योंकि समाजवादी पार्टी कमजोरों की लड़ाई लड़ने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि हमारा उनसे अनुरोध है कि वह आएं और समाजवादी पार्टी के हाथ को मजबूत करें और समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर कम करें। चाहे चुनाव आयोग के खिलाफ लड़ाई हो, चाहे कोई भी सियासी लड़ाई हो, सारी सेकुलर पार्टियां उसमें इकट्ठी हुई हैं और मिलकर लड़ाई लड़ने का काम किया। हम सभी को कहते हैं कि इस लड़ाई में हमारा साथ दें और कमजोर व वंचित वर्ग की लड़ाई को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें वोट काटने का डर है तो वोट ना काटें, वह ठीक बात कह रहे हैं। उन्हें प्रयास करना चाहिए कि वह वोट ना काटें। उन्हें वोट काटने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एमएलसी चुनावों पर समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि देखिए मैं भी सांसद हूं, पंकज भी विधायक हैं और कई अन्य लोग भी हैं। हमें बताया गया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान अपना वोट डालने के बाद चले गए। मतदाता सूची में हमारे नाम नहीं थे, असल में हमारे नाम हटा दिए गए थे, इसलिए हम अपने घर से जाकर वोट नहीं डाल पाए। इलेक्शन कमीशन की गाइड लाइन है कि एमपी, एमएलए और निर्वाचित प्रतिनिधियों को बूथ पर नहीं जाना चाहिए। इसके बाद भी कुछ लोगों ने गाइडलाइन को दरकिनार किया।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तो अपना काम सही किया लेकिन अपर जिला अधिकारी का व्यवहार ठीक नहीं रहा और एक इंस्पेक्टर का भी व्यवहार सही नहीं रहा, इसलिए वह यह लड़ाई लड़ने का काम करेंगे और इस पूरे मामले में किसी को भी नहीं छोड़ेंगे।

बता दें कि शनिवार को आजाद समाज पार्टी द्वारा मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव मोरना में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव को लेकर कहा कि वह हार जाना पसंद करेंगे लेकिन मिलकर भाजपा को हराना पसंद नहीं करेंगे।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Date & Time : 2026-10-25 09:45:02

Share:

Leave A Reviews

Related News