Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चौथा टी20 : न्यूजीलैंड ने टी20 में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर, ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास


ऑकलैंड, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे टी20 में भारतीय टीम को 87 रनों से हराया। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 259 रन बनाए, जो टी20 में टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

ऑकलैंड, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे टी20 में भारतीय टीम को 87 रनों से हराया। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 259 रन बनाए, जो टी20 में टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

इससे पहले, न्यूजीलैंड का टी20 में सबसे बड़ा स्कोर 5 विकेट खोकर 254 रन था, जो टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ साल 2022 में बनाया था। चौथे टी20 में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टिम सीफर्ट सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। डेरिल मिचेल 9 गेंदों में 24 रन बनाने के बाद मयंक यादव का शिकार बने। फिन एलन ने 17 गेंदों में 31 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने मोर्चा संभाला।

ब्रेसवेल और फिलिप्स ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 40 गेंदों में 115 रन जोड़े। ब्रेसवेल ने 25 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। वहीं, फिलिप्स कमाल की लय में दिखाई दिए और उन्होंने शतकीय पारी खेली। फिलिप्स ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 107 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान फिलिप्स ने 6 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए।

ग्लेन फिलिप्स अब तक इस सीरीज में खेले गए चार टी20 मुकाबलों में कुल मिलाकर 276 रन बना चुके हैं। फिलिप्स भारत के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 261 रन बनाए थे।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम किसी भी समय मुकाबले में न्यूजीलैंड पर हावी नजर नहीं आई। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रनों के स्कोर पर रोका। कीवी टीम की तरफ से गेंदबाजी में जैकब डफी ने 4 ओवर के स्पेल में महज 23 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।

मैथ्यू फिशर और मिचेल सैंटनर ने दो-दो विकेट निकाले। भारत की ओर से तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 28 रनों का योगदान दिया। संजू सैमसन (4 रन), ईशान किशन (0), कप्तान श्रेयस अय्यर (22 रन) और अक्षर पटेल (7 रन) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Date & Time : 2026-10-30 17:55:04

Share:

Leave A Reviews

Related News