Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

छात्र संघ चुनाव हमारी सरकार की बड़ी उपलब्धि, जो कहा वो करके दिखाया: पार्वती परिदा

भुवनेश्वर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा की उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा ने राज्यभर में कॉलेज चुनावों में जीत हासिल करने वाले नए छात्र नेताओं और उनके समर्थकों को बधाई दी। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सहित अन्य छात्र संगठनों की भागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि ओडिशा के युवाओं ने राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को समर्थन दिया है।

इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि बीजद सरकार के कार्यकाल में आठ साल तक कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव नहीं कराए गए।

पार्वती परिदा ने कहा कि कॉलेजों में चुनाव होने से नए छात्र नेताओं को सामने आने का अवसर मिला है। उन्होंने चुनाव में जीतने वाले सभी छात्र नेताओं और उनके समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। उपमुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि ओडिशा के छात्रों ने संगठन को चुना है और इससे पता चलता है कि युवा राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ खड़े हैं। उन्होंने अन्य छात्र संगठनों की भागीदारी का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव नहीं हो रहे थे। यदि युवाओं से डर नहीं था, तो आठ साल तक चुनाव क्यों नहीं कराए गए? हमारी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले कॉलेज चुनाव कराने का वादा किया था और सरकार बनने के बाद उसे पूरा किया। जनता उसी को पसंद करती है जो अपने वादे पूरे करता है। हमारी सरकार ने जो कहा था, उसे करके दिखाया है।

वहीं, नवीन पटनायक को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने उनके स्वस्थ रहने की कामना की। पार्वती परिदा ने कहा कि वे आगे भी अपनी पार्टी की सेवा करते रहें। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोग भी उनके स्वस्थ रहने की प्रार्थना कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वे इस उम्र में लोगों को भ्रमित नहीं करेंगे।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-10-16 18:30:03

Share:

Leave A Reviews

Related News