Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: रायपुर में 21 अक्टूबर से शुरू होगा पहला सीजन, 6 टीमें लेंगी हिस्सा


रायपुर, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) का पहला सीजन 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा। सोमवार को रायपुर में सभी छह फ्रेंचाइजी चक्रधर चैंपियंस, न्यायाधानी नाइट्स, राजधानी रॉयल्स, मैनपाट टाइटंस, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और बैलाडीला बुल्स को पेश किया गया। टीम ड्रॉ के जरिए प्रत्येक फ्रेंचाइजी को 22 खिलाड़ियों की टीम और एक हेड कोच दिया गया।

रायपुर, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) का पहला सीजन 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा। सोमवार को रायपुर में सभी छह फ्रेंचाइजी चक्रधर चैंपियंस, न्यायाधानी नाइट्स, राजधानी रॉयल्स, मैनपाट टाइटंस, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और बैलाडीला बुल्स को पेश किया गया। टीम ड्रॉ के जरिए प्रत्येक फ्रेंचाइजी को 22 खिलाड़ियों की टीम और एक हेड कोच दिया गया।

भारत के सबसे कामयाब फील्ड हॉकी खिलाड़ियों में से एक, सरदार सिंह को छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन का लीग एंबेसडर घोषित किया गया है।

सीएचएल में छह फ्रेंचाइजी टीमें शामिल हैं, जिनमें राष्ट्रीय हीरो, ओलंपियन, स्थानीय प्रतिभा और छत्तीसगढ़ क्षेत्र के अनुभवी खिलाड़ी एक साथ खेलते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट का मकसद स्थानीय प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच देना और राज्य में घरेलू हॉकी ढांचे को मजबूत करना है।

22 सदस्यों वाली टीमों के गठन की प्रक्रिया लॉटरी (ड्रॉ ऑफ लॉट्स) के जरिए पूरी की गई। सबसे पहले, यह तय करने के लिए लॉटरी निकाली गई कि फ्रेंचाइजी किस क्रम (1, 2, 3, 4, 5, 6) में टीमें चुनेंगी। इसके बाद एक और लॉटरी हुई, जिसमें हर फ्रेंचाइजी ने एक बाउल से लिफाफा निकाला, जिस पर टीम का नाम (ए, बी, सी, डी, ई, एफ) लिखा था। इस पूरी प्रक्रिया की देखरेख खेल और युवा कल्याण विभाग ने की और छत्तीसगढ़ हॉकी ने यह सुनिश्चित किया कि सभी फ्रेंचाइजी के लिए पूरी पारदर्शिता बरती जाए और टीमें संतुलित हों।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) छत्तीसगढ़ की पहली आधिकारिक राज्य-स्तरीय हॉकी लीग है, जिसे छत्तीसगढ़ सरकार के खेल और युवा कल्याण विभाग ने आयोजित किया है। इस लीग को राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को एक व्यवस्थित और प्रतिस्पर्धी मंच देने के मकसद से शुरू किया गया है, ताकि वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें, कीमती प्रतिस्पर्धी अनुभव हासिल कर सकें और राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के मौके पा सकें।

न्यायाधानी नाइट्स: सुरेंद्र कुमार (मार्की), राहुल ठाकुर, मोहम्मद अनीश रजा, लवी मानिकपुरी, अमित टोप्पो, अश्विन कुजूर, रोहित रजक, सागर सूर्यवंशी, सैय्यद समीर अली, कश्मीर मिंज, अभिजीत श्रीवास, सोनू निषाद, सुखवेद निर्मलकर, शादाब अहमद खान, अरबाज अली, ओम रुद्र नामदेव, अमन वर्मा, आदर्श राज सिंह, प्रिंस महतो, केतन कुशवाहा, रोहित कुल्लू, चिराग।

मैनपाट टाइटंस: प्रदीप मोर (मार्की), अल्फाज खान, शौर्य वर्मा, अजय तांडी, रेहान खान, प्रवीण यादव, साहिल जाक्सा, मोहित नायक, अर्पण टोप्पो, आदित्य मेश्राम, अकविनाश तिग्गा, नरेंद्र निषाद, संदीप ठाकुर, प्रिंस भगत, राहुल पन्नू, प्रांजल यादव, नेहल बरेठ, मनीष वट्टी, दक्ष चौबे, प्रह्लाद, आनंद लाकड़ा, अवि मानिकपुरी।

चक्रधर चैंपियंस: एसवी सुनील (मार्की), असीम, वैभव सिंह चंदेल, विष्णु यादव, अविनाश तिर्की, करण कुमार साहू, अर्जुन यादव, प्रेम राव, मोहित कश्यप, अनुज जाल्क्सो, शैलेन्द्र वर्मा, गगन बाकवाले, खोगेश्वर बाघ, कार्तिक यादव, हार्दिक आहूजा, भेद चौरे, भावेश धनकड़, मनीष मौर्य, बलदेव कवासी, युवराज वाल्मिकी, परमप्रीत, अद्रोहित एक्का।

राजधानी रॉयल्स: ललित कुमार उपाध्याय (मार्की), हिमांशु मलिक, विनोद यादव, जुनैद अहमद, संदीप यादव, सुमित मिंज, तौफिक अहमद, अनिकेत कुजूर, ओंकार यादव, अविनाश एक्का, श्रेयांश चौरसिया, योगेश मेश्राम, जुबैर मोहम्मद, खुशाल यादव, कुणाल सेंद्रे, योगेश यादव, चिंता राम, अर्पण लाकड़ा, पीयूष कुमार साहू, संजीत तिर्की, प्रेमचंद सोय, रौशन कुमार।

संस्कारधानी स्ट्राइकर्स: शमशेर (मार्की), आदित्य कुमार नेताम, रोशन राजपूत, झकमक लाकड़ा, मानस पटेल, सोमदेव सूर्यवंशी, निशांत तिर्की, तरूण यादव, जीतू हेमला, कुशल यादव, सोमनाथ यादव, मुहुर्त कौशिक, ओम कुमार यादव, प्रकाश पटेल, सारिख अहमद, मुनीस्वर कुमार, महेंद्र सिंह नाग, अभिषेक यादव, आयुष साहू, आर्यन क्सेस, शाहरुख, आशीष तानी पूर्ति।

बैलाडिला बुल्स: चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम (मार्की), दलेश्वर यादव, संतोष मौर्य, रोबित एक्का, गुलशन कौशिक, प्रह्लाद तांडी, आनंद सूर्यवंशी, निहाल हुसैन, विशाल किस्पोट्टा, चंद्रशेखर कुशवाहा, प्रभात सिंह, प्रीतम कुजूर, गणेश यादव, आदित्य मेरावी, करण वर्मा, तोमन साहू, हिमेश बंशोद, गोपाल पैकरा, अमन नाग, जसकरण सिंह, राहुल यादव, करण धानुक।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-12 23:20:12

Share:

Leave A Reviews

Related News