Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास होंगी डब्ल्यूपीएल 2027 के ऑक्शन में शामिल, दमदार प्रदर्शन के चलते मिली जगह


रायपुर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होना है। इस ऑक्शन के लिए छत्तीसगढ़ की अंडर-19 महिला खिलाड़ी पलक सिंह और श्रेया श्रीवास का भी चयन हुआ है।

रायपुर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होना है। इस ऑक्शन के लिए छत्तीसगढ़ की अंडर-19 महिला खिलाड़ी पलक सिंह और श्रेया श्रीवास का भी चयन हुआ है।

पलक सिंह का प्रदर्शन पिछले साल घरेलू क्रिकेट में अच्छा रहा था और उन्होंने 5 मुकाबलों में कुल 8 विकेट चटकाए थे। पलक ने पिछले साल आयोजित डब्ल्यूपीएल स्पीड क्वीन में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। पलक 106 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। वहीं, श्रेया श्रीवास ने पिछले वर्ष दमदार प्रदर्शन करते हुए 17 विकेट निकाले थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों खिलाड़ियों के नाम पर कौन सी फ्रेंचाइजी बोली लगाती है।

महिला प्रीमियर लीग 2027 में कुल 146 खिलाड़ियों के नामों पर बोली लगनी है। इसमें भारत की जी कमलिनी, स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा, ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान सोफी मोलिनेक्स और श्रीलंका की कैप्टन चमारी अटापट्टू शामिल हैं। ऑक्शन पूल में 119 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जिसमें 22 कैप्ड और 97 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजियों के पास बस 27 स्लॉट की उपलब्ध हैं, जिनके लिए उन्हें खिलाड़ियों पर बोली लगानी है।

27 में से सिर्फ 7 स्लॉट ही विदेशी प्लेयर्स के लिए बाकी हैं। वहीं, घरेलू खिलाड़ियों के लिए 20 स्लॉट उपलब्ध हैं। ऑक्शन में इस बार सर्वाधिक बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा गया है। सिर्फ सोफी मोलिनेक्स और इंग्लैंड की सोफिया डंकली का ही बेस प्राइस 50 लाख है। डंकली इससे पहले 2024 में गुजरात जायंट्स की तरफ से खेल चुकी हैं। वहीं, मोलिनेक्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रह चुकी हैं।

मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए जाने के बाद जी कमलिनी ने अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपये रखा है। वहीं, किरण नवगिरे ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासन और हीथर ग्राहम ने भी अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपये रखा है। स्नेह राणा और चमारी अटापट्टू ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा है। वहीं, तीन खिलाड़ियों ने 20 लाख के बेस प्राइस में अपना नाम दर्ज कराया है। ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स के साथ यूपी वॉरियर्स उतरने वाली है। यूपी के पर्स में 3.75 करोड़ रुपये हैं। ऑक्शन से पहले टीम ने कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-20 14:45:10

Share:

Leave A Reviews

Related News