Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: विसरा रिपोर्ट में मौतों की पुष्टि, डाई-एथिलीन ग्लाइकॉल अधिक मात्रा में पाया गया

छिंदवाड़ा जिला में वर्ष 2025 में हुई 24 बच्चों की मौत के पीछे कोल्ड्रिफ कफ सिरप में डाई-एथिलीन ग्लाइकॉल की अत्यधिक मात्रा होने की पुष्टि विसरा जांच ने कर दी है। इस जहरीले रसायन के कारण बच्चों की किडनी फेल हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, बच्चे सामान्य सर्दी, खांसी और बुखार जैसी शिकायतों के चलते परासिया के एक सरकारी चिकित्सक के निजी क्लीनिक पर ले जाए गए थे, जहां उन्हें कोल्ड्रिफ कफ सिरप दिया गया। कुछ ही दिनों में बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और उल्टी, पेशाब कम होना तथा शरीर में सूजन जैसे लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद 24 बच्चों की मौत हो गई।

एसडीओपी परासिया एवं एसआईटी प्रभारी जितेंद्र सिंह जाट ने बताया कि विसरा जांच में मृत बच्चों के अंगों और सिरप के नमूनों में डाई-एथिलीन ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा पाई गई। इसके आधार पर स्पष्ट हुआ कि मौतें जहरीली दवा के सेवन के कारण हुईं।

मामले में कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन, दवा लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी, स्टॉकिस्ट और केमिकल विश्लेषक सहित कुल 11 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं और न्यायिक हिरासत में हैं। अब विसरा रिपोर्ट के आधार पर सप्लीमेंट्री चार्जशीट अदालत में दाखिल की जाएगी, जिसमें वैज्ञानिक साक्ष्य शामिल होंगे।

यह कांड सितंबर 2025 में बच्चों की लगातार मौतों के बाद उजागर हुआ था और प्रदेशभर में हड़कंप मचा दिया था। अब कानूनी कार्रवाई और तेज होने की संभावना है।

Share:

Leave A Reviews

Related News