Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चीन का एआई विकास और अनुप्रयोग पैमाना विश्व में अग्रणी : राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग

बीजिंग, 3 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग ने मंगलवार सुबह एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन का कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विकास और अनुप्रयोग पैमाना विश्व में अग्रणी है। '15वीं पंचवर्षीय योजना' (2026-2030) अवधि में चीन 'एआई+' कार्यक्रम का विस्तार करेगा और अधिक परिदृश्यों में इसका उपयोग सुनिश्चित करेगा।

औद्योगिक क्षेत्र में चीन ने अब तक दस हजार से अधिक उन्नत स्तर के स्मार्ट कारखाने स्थापित किए हैं। कृषि क्षेत्र में कीटनाशकों और उर्वरकों के उपयोग में उल्लेखनीय कमी आई है और खेत प्रबंधन अधिक सटीक हो गया है। सेवा क्षेत्र में वित्त, रसद और विदेश व्यापार में एआई का व्यापक उपयोग हो रहा है। एआई एजेंट स्वायत्त रूप से अनुबंध समीक्षा, सीमा शुल्क घोषणा, कर भुगतान और बीमा दावों का मूल्यांकन जैसे कार्य कर सकते हैं, जिससे नए व्यावसायिक मॉडल और नवाचार सामने आ रहे हैं।

इसके अलावा, एआई ने रोग जांच की बाधा को काफी कम किया है। चीन में आठ हजार से अधिक प्राथमिक चिकित्सा संस्थान क्लाउड-आधारित एआई इमेजिंग सेवा से जुड़ चुके हैं, जिससे जांच की दक्षता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

'15वीं पंचवर्षीय योजना' अवधि में चीन व्यावहारिक अनुप्रयोगों के माध्यम से तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने और 'एआई+' कार्यक्रम का विस्तार जारी रखने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Date & Time : 2026-11-03 18:40:04

Share:

Leave A Reviews

Related News