Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चीन का सेवा व्यापार 8.5 प्रतिशत बढ़ा, कुल कारोबार 57.68 खरब युआन के पार


बीजिंग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल के पहली तीन तिमाहियों में चीन के सेवा व्यापार का कुल आयात-निर्यात करीब 57 खरब 68 अरब 77 करोड़ युआन रहा। यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 8.5 प्रतिशत अधिक है।

बीजिंग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल के पहली तीन तिमाहियों में चीन के सेवा व्यापार का कुल आयात-निर्यात करीब 57 खरब 68 अरब 77 करोड़ युआन रहा। यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 8.5 प्रतिशत अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान चीन का सेवा निर्यात 22 खरब 71 अरब 40 करोड़ युआन रहा, जिसमें पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 14.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, सेवा आयात 34 खरब 97 अरब 37 करोड़ युआन रहा, जो 4.8 प्रतिशत अधिक है। इस तरह सेवा व्यापार घाटा 12 खरब 25 अरब 97 करोड़ युआन रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 1 खरब 32 अरब 66 करोड़ युआन कम है।

वहीं, परिवहन सेवाओं के कारोबार में सबसे तेज बढ़ोतरी देखने को मिली। पहली तीन तिमाहियों में परिवहन सेवाओं का कुल आयात-निर्यात 12 खरब 81 अरब 72 करोड़ युआन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 33.9 प्रतिशत अधिक है। इसमें परिवहन सेवाओं का निर्यात 4 खरब 82 अरब 32 करोड़ युआन, जबकि आयात 7 खरब 99 अरब 40 करोड़ युआन रहा।

इसके अलावा, ज्ञान-आधारित सेवाओं का कारोबार भी लगातार बढ़ा है। इस अवधि में इन सेवाओं का कुल आयात-निर्यात 25 खरब 32 अरब 17 करोड़ युआन रहा, जो 7.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ चीन के कुल सेवा व्यापार का 43.9 प्रतिशत है। इनमें ज्ञान-आधारित सेवाओं का निर्यात 12 खरब 19 अरब 90 करोड़ युआन रहा, जो 11.7 प्रतिशत बढ़ा। यह चीन के कुल सेवा निर्यात का 53.7 प्रतिशत है।

खास बात यह है कि व्यक्तिगत सांस्कृतिक एवं मनोरंजन सेवाओं के निर्यात में 69.1 प्रतिशत, जबकि बीमा और पेंशन सेवाओं के निर्यात में 50.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, ज्ञान-आधारित सेवाओं का आयात 13 खरब 12 अरब 27 करोड़ युआन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 3.7 प्रतिशत अधिक है। यह चीन के कुल सेवा आयात का 37.5 प्रतिशत है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Date & Time : 2026-11-04 21:50:04

Share:

Leave A Reviews

Related News