Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चीन के 9वें अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो में बनेंगे कई नए रिकॉर्ड


बीजिंग, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर 9वें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) की तैयारियों की जानकारी दी।

बीजिंग, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर 9वें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) की तैयारियों की जानकारी दी।

सम्मेलन में बताया गया कि इस बार एक्सपो में कई नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। प्रदर्शनी के आकार की बात करें, तो कंपनियों के लिए निर्धारित क्षेत्र पहली बार 3.7 लाख वर्ग मीटर से अधिक होगा। वहीं, फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में शामिल कंपनियों और अपने-अपने उद्योग की प्रमुख कंपनियों की संख्या पहली बार 300 से अधिक होने की उम्मीद है। लगातार नौ संस्करणों में हिस्सा लेने वाले उद्यमों और संस्थानों की संख्या करीब 200 रहेगी, जबकि पहली बार शामिल होने वाले नए उद्यमों की संख्या 2,000 से अधिक होगी।

इसके अलावा, वैश्विक, एशियाई और चीनी बाजार में पहली बार पेश किए जाने वाले 480 से अधिक प्रमुख उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या होगी।

इस बार एक्सपो में कई नई पहल भी शुरू की जाएंगी। पहली बार मुख्य अतिथि देश और 'चीन को निर्यात' की वार्षिक थीम वाले देश के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत दोनों के लिए अलग-अलग सहायता उपाय और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, प्रदर्शनी स्थल के आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में मुख्य अतिथि देश के थीम दिवस का आयोजन भी होगा। इसके अलावा, पहली बार वैश्विक राष्ट्रीय ब्रांडों के लिए एक विशेष प्रदर्शनी क्षेत्र बनाया जाएगा।

वहीं, एक्सपो के तीन प्रमुख आयोजनों को भी नए रूप में पेश किया जाएगा। 'उत्कृष्ट वस्तु मेले' में पहली बार 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत कार्यशाला' आयोजित होगी, जबकि 'व्यंजन मेले' में दुनिया भर के पकवानों का स्वाद चखने के लिए एक विशेष क्षेत्र बनाया जाएगा। इसके अलावा, 'कला एवं साहित्य मेले' को पहली बार 'चीन अंतर्राष्ट्रीय फैशन सप्ताह' के साथ जोड़ा जाएगा।

गौरतलब है कि 9वां चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो 5 से 10 नवंबर तक पूर्वी चीन के शांगहाई स्थित राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन केंद्र में आयोजित होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Date & Time : 2026-10-16 23:05:05

Share:

Leave A Reviews

Related News