Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चीन के गुइझोउ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ का कहर, 10 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू


बीजिंग, 7 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने व्यापक तबाही मचाई, जिससे कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। हालात बिगड़ने पर करीब 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

बीजिंग, 7 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने व्यापक तबाही मचाई, जिससे कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। हालात बिगड़ने पर करीब 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में कियानशी शहर, जुनयी शहर और चांगशुन काउंटी शामिल हैं।

कियानशी शहर में शनिवार से लेकर रविवार तड़के तक लगातार हुई भारी बारिश का असर शहर की सभी 30 टाउनशिप पर पड़ा। इनमें से पांच टाउनशिप में अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई। स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने 24 घंटे आपातकालीन राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, अब तक 491 परिवारों के 1,377 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि फंसे हुए 50 से अधिक लोगों को बचाया गया है।

वहीं, चांगशुन काउंटी में बानकोंग जलाशय के संचालन पर बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण असर पड़ा, जिससे जलाशय का पानी ओवरफ्लो होने लगा। इसके चलते जलाशय के निचले हिस्सों में बसे गांवों से लगभग 1,000 परिवारों के 3,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया।

रविवार शाम 6 बजे चीन के जल संसाधन मंत्रालय और मौसम विज्ञान प्रशासन ने गुइझोउ के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक आने वाली बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के खतरे को देखते हुए सर्वोच्च स्तर का रेड अलर्ट जारी किया। यह चेतावनी रविवार रात 8 बजे से सोमवार रात 8 बजे तक के लिए जारी की गई है।

इसके बाद कियानडोंगनान मियाओ और डोंग स्वायत्त प्रान्त में प्रशासन ने 27 नदियों की निगरानी बढ़ा दी और हजारों अधिकारियों एवं बाढ़ नियंत्रण कर्मियों को तैनात किया।

रविवार शाम तक इस क्षेत्र में 1,322 परिवारों के 4,582 लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका था, जबकि 7,213 परिवारों के 21,754 अन्य लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी थी।

इससे पहले 26 मई को चीन की बाढ़ नियंत्रण एजेंसियों ने गुइझोउ प्रांत के लिए लेवल-4 आपातकालीन प्रतिक्रिया लागू की थी। वहीं 19 मई को गंभीर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के बाद राष्ट्रीय आपदा रोकथाम, न्यूनीकरण और राहत आयोग ने भी प्रांत में लेवल-4 आपदा राहत आपातकाल घोषित किया था।

गौरतलब है कि हाल ही में गुइझोउ के गाइडिंग काउंटी में अचानक हुई अत्यधिक बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन हाई अलर्ट पर है और राहत-बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News