Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चीन के नेतृत्व में संशोधित लौह धातु सामग्री के ऊष्मा उपचार के मूलभूत क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मानक जारी


बीजिंग, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) ने हाल ही में चीन के नेतृत्व में संशोधित अंतर्राष्ट्रीय मानक, "लौह धातुएं - ऊष्मा उपचार - शब्दावली" जारी की।

बीजिंग, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) ने हाल ही में चीन के नेतृत्व में संशोधित अंतर्राष्ट्रीय मानक, "लौह धातुएं - ऊष्मा उपचार - शब्दावली" जारी की।

इस मानक का आयोजन और नेतृत्व चीनी विशेषज्ञों द्वारा किया गया था, जिसमें जर्मनी, जापान, फिनलैंड, फ्रांस, इटली और अन्य देशों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। यह पहला अंतरराष्ट्रीय मानक है जिसके संशोधन का नेतृत्व चीन ने लौह धातु सामग्री के ऊष्मा उपचार के मूल क्षेत्र में किया है।

यह मानक इस्पात और कच्चा लोहा जैसी लौह धातुओं के ऊष्मा उपचार से संबंधित लगभग 300 शब्दों को परिभाषित करता है। यह इस्पात, ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, ऊर्जा उपकरण और निर्माण मशीनरी जैसे उद्योगों में तकनीकी आदान-प्रदान, उत्पाद परीक्षण और व्यापारिक मान्यता के लिए एक मूलभूत और सार्वभौमिक मानक के रूप में कार्य करता है।

इस संशोधन में ऊष्मा उपचार शब्दावली प्रणाली का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें सभी व्यावसायिक शब्दों को नौ प्रमुख श्रेणियों में पुनर्वर्गीकृत किया गया है।

गौरतलब है कि एक वैश्विक स्तर पर एकीकृत, बहुभाषी और पारस्परिक रूप से मान्यता प्राप्त शब्दावली प्रणाली की स्थापना करके, यह मानक औद्योगिक तकनीकी बाधाओं को दूर करने, लेनदेन लागत को कम करने और दुनिया भर के देशों में उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को बढ़ावा देना जारी रखेगा। जिससे लौह धातु ऊष्मा उपचार उद्योग में वैश्विक सहयोग, तकनीकी नवाचार और व्यापार सुविधा के लिए महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News