Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चीन की एक्स्ट्रावेहिकुलर स्पेससूट तकनीक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी


बीजिंग, 20 सितंबर (आईएएनएस)। चीन के थ्येनचिन शहर में 19 सितंबर को आयोजित प्रथम अंतरिक्ष चिकित्सा इंजीनियरिंग सम्मेलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीन की एक्स्ट्रावेहिकुलर स्पेससूट समग्र तकनीक अंतरराष्ट्रीय अग्रणी स्तर पर पहुंच चुकी है।

बीजिंग, 20 सितंबर (आईएएनएस)। चीन के थ्येनचिन शहर में 19 सितंबर को आयोजित प्रथम अंतरिक्ष चिकित्सा इंजीनियरिंग सम्मेलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीन की एक्स्ट्रावेहिकुलर स्पेससूट समग्र तकनीक अंतरराष्ट्रीय अग्रणी स्तर पर पहुंच चुकी है।

चंद्र स्पेससूट का विकास सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है और दर्जनों प्रमुख तकनीकों में सफलता हासिल की जा चुकी है। एक्स्ट्रावेहिकुलर स्पेससूट अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अंतरिक्ष में गतिविधि का मुख्य उपकरण है, और वर्तमान में दुनिया में केवल कुछ ही देशों के पास इसे स्वतंत्र रूप से विकसित करने की क्षमता है।

चीन एयरोस्पेस यात्री अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र के मुताबिक, स्पेस स्टेशन मिशन के बाद से, चीन ने मानव-सूट सुरक्षा, सूचना संचरण और स्वास्थ्य मूल्यांकन जैसी प्रमुख तकनीकों में सफलता हासिल की है, जिससे अंतरिक्ष यात्रियों ने एकल स्पेसवॉक में 9 घंटे का विश्व रिकॉर्ड बनाया है, और एक ही स्पेससूट के साथ कक्षा में 4 वर्षों में 20 बार स्पेसवॉक पूरा किया है।

वर्तमान में, मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण परियोजना का चंद्र अवतरण चरण पूरी तरह से शुरू हो चुका है, और योजना है कि 2030 से पहले चीनी लोग पहली बार चंद्रमा पर उतरेंगे।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Date & Time : 2026-09-20 17:30:04

Share:

Leave A Reviews

Related News