Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चीन, लाओस, म्यांमार और थाईलैंड का संयुक्त रूप से एक विशेष स्क्रीनिंग कार्यक्रम

बीजिंग, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन, लाओस, म्यांमार और थाईलैंड द्वारा आयोजित मेकांग नदी संयुक्त गश्ती और कानून प्रवर्तन कार्यक्रम की एक विशेष स्क्रीनिंग चीन के युन्नान प्रांत के शीशुआंगबन्ना दाई जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर के जिंगहोंग शहर में स्थित जिंगहा पुलिस डॉक पर आयोजित की गई थी।

मेकांग नदी पर संयुक्त गश्ती और कानून प्रवर्तन अभियान में भाग लेने वाले चार देशों के लगभग 200 कानून प्रवर्तन अधिकारी "शनचो-13" फिल्म देखने के लिए लंकांग नदी के किनारे एकत्र हुए।

बताया जाता है कि यह फिल्म चीन की पहली 8K स्पेस फिल्म है, जो विशाल ब्रह्मांड के भव्य दृश्यों और अंतरिक्ष में दैनिक जीवन के बारीक पहलुओं को तीन चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के नजरिए से दर्शाती है। यह मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय की अवधारणा को व्यक्त करती है और दर्शकों को बहुत पसंद आई।

गौरतलब है कि इस स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन चाइना मीडिया ग्रुप के एशिया-अफ्रीका भाषा कार्यक्रम केंद्र, चाइना मीडिया ग्रुप के युन्नान स्टेशन और युन्नान प्रांतीय सार्वजनिक सुरक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। यह चाइना मीडिया ग्रुप के "ओपन-एयर सिनेमा" की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित जन कल्याणकारी स्क्रीनिंग श्रृंखला का एक हिस्सा है और साथ ही चीन, लाओस, म्यांमार और थाईलैंड द्वारा मेकांग नदी पर संयुक्त गश्ती और कानून प्रवर्तन गतिविधियों की पहली विशेष स्क्रीनिंग भी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Date & Time : 2026-10-18 19:25:04

Share:

Leave A Reviews

Related News