Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चीन में ग्रीष्मकालीन अनाज का उत्पादन पहली बार 1.5 खरब किलो पार पहुंचा

बीजिंग, 10 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 2026 में चीन का ग्रीष्मकालीन अनाज उत्पादन पहली बार 1.5 खरब किलो से अधिक हुआ। यह पिछले वर्ष की तुलना में 1 अरब किलो यानी 0.7 प्रतिशत की वृद्धि है।

किस्मों के अनुसार, गेहूं का उत्पादन करीब 1.39 खरब किलो रहा, जो करीब 0.8 अरब किलो यानी 0.6 प्रतिशत की वृद्धि है। क्षेत्रों के अनुसार, ग्रीष्मकालीन अनाज उत्पादक 25 में से 22 क्षेत्रों में उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के ग्रामीण प्रभाग के निदेशक वेई फंगहुआ ने बताया कि शीतकालीन गेहूं की बुवाई में व्यापक देरी से निपटने के लिए, विभिन्न क्षेत्रों ने आम तौर पर बुवाई की दर बढ़ाई और पर्याप्त बुनियादी अंकुरण सुनिश्चित करने के लिए बुवाई की गुणवत्ता में सुधार किया।

मई के मध्य से जून के आरंभ तक, उत्तर और दक्षिण दोनों क्षेत्रों के कई हिस्सों में व्यापक वर्षा हुई, जिससे कुछ इलाकों में गेहूं की फसल गिर गई। विभिन्न क्षेत्रों ने आपदा के प्रभाव को कम करने के लिए सक्रिय रूप से सुधारात्मक और आपातकालीन कटाई के उपाय किए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News