Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चीन में टाइफून बावी का कहर, कई इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा, येलो अलर्ट जारी


बीजिंग, 12 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने रविवार को बाढ़ की चेतावनी बढ़ाकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वजह यह है कि अनुमान है कि टाइफून बावी के असर से रविवार से मंगलवार तक देश के बड़े हिस्सों में भारी बारिश होगी।

बीजिंग, 12 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने रविवार को बाढ़ की चेतावनी बढ़ाकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वजह यह है कि अनुमान है कि टाइफून बावी के असर से रविवार से मंगलवार तक देश के बड़े हिस्सों में भारी बारिश होगी।

चीन में बाढ़ के लिए चार स्तर की रंग-आधारित चेतावनी प्रणाली है। इसमें सबसे गंभीर रेड, फिर ऑरेंज, उसके बाद येलो और सबसे नीचे ब्लू अलर्ट होता है। येलो अलर्ट का मतलब है कि लोगों और प्रशासन को पहले से पूरी तैयारी और सावधानी बरतनी चाहिए।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी, मध्य और दक्षिणी चीन के कई इलाकों में 40 मिमी से 90 मिमी तक बारिश हो सकती है। इनमें यांग्त्जे-हुआईहे क्षेत्र, येलो रिवर (पीली नदी) का इलाका और उत्तर-पूर्वी चीन शामिल हैं। कुछ जगहों पर 260 मिमी से भी ज्‍यादा बारिश होने की संभावना है।

हाईहे नदी बेसिन की कई नदियों में 2026 की पहली बाढ़ पहले ही आ चुकी है। आने वाली बारिश के कारण ताइहू झील, लियाओहे नदी और सोंगहुआ नदी जैसी बड़ी जलधाराओं में भी नई और गंभीर बाढ़ आ सकती है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि प्रभावित इलाकों में अचानक बाढ़, पहाड़ी इलाकों में तेज पानी का बहाव और शहरों में जलभराव का खतरा बढ़ सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और भारी बारिश के दौरान नीची जगहों, अंडरपास और पहाड़ी घाटियों में जाने से बचें।

इस साल का नौवां टाइफून बावी शनिवार की देर रात पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के तट पर दो बार टकराया और उसके बाद अंदरूनी इलाकों की ओर बढ़ गया। अनुमान है कि यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा।

शनिवार की शाम 4 बजे तक शंघाई के 50 से ज्‍यादा बड़े पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था या उनके खुलने का समय बदल दिया गया था।

इससे पहले शनिवार को चीन के राष्ट्रीय मौसम केंद्र ने भारी बारिश के लिए सबसे ऊंचे स्तर का रेड अलर्ट और टाइफून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

राष्ट्रीय मौसम केंद्र के अनुमान के मुताबिक, पूर्वी और दक्षिणी झेजियांग तथा उत्तरी फुजियान के कुछ इलाकों में 250 से 500 मिमी तक बारिश हो सकती है। वहीं ताइवान द्वीप के मध्य और उत्तरी हिस्सों में 250 से 800 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News