Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चीन में विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत संरक्षण में लगातार सुधार

बीजिंग, 14 जून (आईएएनएस)। 13 जून को चीन का दसवां 'सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत दिवस' है। जानकारी के अनुसार, हाल के वर्षों में चीन ने विश्व सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासतों के वैज्ञानिक, व्यवस्थित और समग्र संरक्षण को लगातार मजबूत किया है, जिससे इसके संरक्षण की स्थिति में निरंतर सुधार हुआ है।

वर्तमान में चीन में 60 विश्व विरासत स्थल हैं, जिनमें 41 विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल, 15 विश्व प्राकृतिक विरासत स्थल और 4 विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत स्थल शामिल हैं। विश्व विरासत स्थलों के संरक्षण और प्रबंधन के मामले में चीन का स्तर सर्वश्रेष्ठ में से एक है।

2025 तक, देशभर के संग्रहालयों में 45 हजार प्रदर्शनियां और प्रदर्शन आयोजित किए गए, 5 लाख 83 हजार शैक्षिक गतिविधियां संचालित की गईं और पर्यटकों की संख्या 1 अरब 56 करोड़ तक पहुंच गई।

चौथी राष्ट्रीय सांस्कृतिक विरासत जनगणना में निरंतर प्रगति हो रही है, जिसमें 1 लाख 30 हजार से अधिक नई सांस्कृतिक धरोहरें खोजी गई हैं। चीन के सांस्कृतिक विरासत संसाधन तेजी से समृद्ध हो रहे हैं।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share:

Leave A Reviews

Related News