Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चीन ने फिलिस्तीन-इजरायल मुठभेड़ रोकने का आग्रह किया

बीजिंग, 12 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित स्थायी चीनी प्रतिनिधि फू छोंग ने 11 अगस्त को फिलिस्तीन-इजरायल मुद्दे पर सुरक्षा परिषद के आपातकालीन खुली बैठक में भाषण दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से संघर्ष और हिंसा रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया।

इस मौके पर फू छोंग ने कहा कि कुछ अरसे से जोर्डन नदी के पश्चिमी तट और गाजा पट्टी पर स्थिति तेजी से बिगड़ गई है। फिलिस्तीनी लोगों की तकलीफ लगातार बढ़ती जा रही है। आखिरकार, ऐसा इसलिए है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया है और फिलिस्तीनी लोगों के जीने व विकास के अधिकार लंबे समय से नजरअंदाज किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को सहमति बनाकर फिलिस्तीन के कानूनी अधिकार से इनकार करने और इसका उल्लंघन करने के सभी गलत बयान ठीक करने की आवश्यकता है।

फू छोंग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में "दो राज्य समाधान" फिलिस्तीन मुद्दे के समाधान का एकमात्र सही रास्ता माना जाता है। किसी भी तरह की हिचकिचाहट, शक या दुविधा मंजूर नहीं है। गाजा और पश्चिमी तट फिलीस्तीन के अभिन्न भाग हैं। इजरायल को फिलिस्तीनी इलाके पर गैर कानूनी कब्जा जल्द से जल्द खत्म करना होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News