Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चीन ने सार्वजनिक सांस्कृतिक सेवा व्यवस्था निर्माण की 15वीं पंचवर्षीय योजना जारी की


बीजिंग, 21 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में सार्वजनिक सांस्कृतिक सेवा व्यवस्था निर्माण की 15वीं पंचवर्षीय योजना जारी की।

बीजिंग, 21 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में सार्वजनिक सांस्कृतिक सेवा व्यवस्था निर्माण की 15वीं पंचवर्षीय योजना जारी की।

इस योजना में कहा गया कि वर्ष 2030 तक सार्वजनिक सांस्कृतिक सेवा के संतुलित विकास का स्तर निरंतर उन्नत होगा, शहरों और गांवों की सार्वजनिक सांस्कृतिक सेवा व्यवस्थाओं के निर्माण को चौतरफा तौर पर बढ़ाया जाएगा और विभिन्न क्षेत्रों का समन्वित विकास तंत्र अधिक संपूर्ण होगा।

सार्वजनिक सांस्कृतिक सेवा की सप्लाई में खुली, बहुआयामी और समन्वित स्थिति तैयार हो जाएगी। इसके साथ सार्वजनिक संस्कृति के डिजिटल निर्माण का स्तर नयी मंजिल पर पहुंचेगा और डिजिटल संसाधन अधिक प्रचुर होगा।

इस परियोजना में सुधार के जरिए सार्वजनिक सांस्कृतिक सेवा गुणवत्ता की उन्नति, आधुनिक सार्वजनिक अस्पताल के निर्माण, लोक संस्कृति की समृद्धि, सार्वजनिक संस्कृति सेवा के संतुलित विकास और सार्वजनिक सांस्कृतिक सेवा के डिजिटल स्तर की उन्नति आदि पांच पहलुओं के बारे में मुख्य कार्यों का इंतजाम किया गया। इसके साथ 18 महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी प्रस्तुति की गईं।

इस परियोजना में कार्यांवयन के तंत्र, कानूनी शासन के निर्माण, वित्तीय गारंटी, प्रतिभाओं के प्रशिक्षण तथा सुरक्षा की अंतिम रेखा की मजबूती आदि पहलुओं में ठोस मांग की गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Date & Time : 2026-09-21 18:50:04

Share:

Leave A Reviews

Related News