Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चीनी बच्चों के स्वस्थ विकास से शी चिनफिंग को बड़ी उम्मीदें


बीजिंग, 30 मई (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस से कामरेड शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी केंद्रीय कमेटी बच्चों के कार्यों को बड़ा महत्व देती आई है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कई मौकों पर बालकों और बच्चों को आशीर्वाद दिया कि वे स्वस्थ विकास कर बड़े होने के बाद राष्ट्रीय पुनरुत्थान का स्तंभ बनें।

बीजिंग, 30 मई (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस से कामरेड शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी केंद्रीय कमेटी बच्चों के कार्यों को बड़ा महत्व देती आई है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कई मौकों पर बालकों और बच्चों को आशीर्वाद दिया कि वे स्वस्थ विकास कर बड़े होने के बाद राष्ट्रीय पुनरुत्थान का स्तंभ बनें।

शी की नजर में बचपन जीवन में सबसे मूल्यवान समय है। इस दौरान जीवन का सही लक्ष्य स्थापित करने पर ध्यान देना है। 30 मई 2014 को 'एक जून' अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस आने से पहले वे पेइचिंग हाईत्येन मिनत्सु प्राइमरी स्कूल आए। छात्रों के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि जब मैं छोटा था, तो इतिहास में राष्ट्रीय वीर युए फेइ की पूर्ण निष्ठा से देश की सेवा करने की कहानी ने मुझ पर गहरा प्रभाव डाला। देश की सेवा करना मेरे जीवन का लक्ष्य है।

दिसंबर 2019 में शी चिनफिंग ने मकाऊ के दौरे में विशेष कर हाओच्यांग मिडिल स्कूल के अधीन इंगत्साई प्राइमरी स्कूल के बच्चों को देखा। उन्होंने कहा कि एक चीनी व्यक्ति के नाते चीनी इतिहास, संस्कृति और भावना को समझना है। 5 हजार वर्ष पुरानी संस्कृति समझ कर हमें स्वाभाविक रूप से अपने राष्ट्र पर गर्व और स्वाभिमान पैदा होता है।

2023 में अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस की पूर्वसंध्या पर शी चिनफिंग पेइचिंग युइंग स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि खेल व्यायाम बच्चों की स्वास्थ्य को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी तरीका है। अब जीवन स्तर उन्नत हुआ है। बच्चों को मोटापन से बचना चाहिए और व्यायाम कर मजबूत होना चाहिए।

उन्होंने छात्रों से कहा था कि इस शताब्दी के मध्य तक चीनी विशेषता वाले शक्तिशाली समाजवादी देश का निर्माण पूरा होगा। तीस साल बीतने के बाद तुम लोग चालीस वर्ष के होंगे और सचमुच राष्ट्र के स्तंभ होंगे। तुम लोग जरूर स्वस्थ और मजबूत बनोगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News