Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चीनी उप प्रधानमंत्री ने शिनच्यांग में उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर जोर दिया


बीजिंग, 27 जून (आईएएनएस)। चीन के उप प्रधानमंत्री तिंग श्वेश्यांग ने शिनच्यांग से अपनी विशिष्ट शक्तियों का लाभ उठा कर विकास के नए कारकों को बढ़ावा देने और उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक और सामाजिक विकास में तेजी लाने का आह्वान किया है।

बीजिंग, 27 जून (आईएएनएस)। चीन के उप प्रधानमंत्री तिंग श्वेश्यांग ने शिनच्यांग से अपनी विशिष्ट शक्तियों का लाभ उठा कर विकास के नए कारकों को बढ़ावा देने और उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक और सामाजिक विकास में तेजी लाने का आह्वान किया है।

तिंग, जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य भी हैं, ने गुरुवार से शुक्रवार तक उत्तर-पश्चिम चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश का निरीक्षण दौरा किया।

उन्होंने नए युग में शिनच्यांग के शासन के लिए पार्टी की रणनीति को पूरी तरह, निष्ठापूर्वक और व्यापक रूप से लागू करने के प्रयासों का आग्रह किया और पार्टी केंद्रीय समिति द्वारा निर्धारित "पांच रणनीतिक स्थितियों" पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

उन्होंने शिनच्यांग के भौगोलिक लाभों का फायदा उठाने, पड़ोसी देशों के साथ आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को गहरा करने और शिनच्यांग को यूरेशिया महाद्वीप के पार एक स्वर्णिम मार्ग और पश्चिम के लिए एक प्रवेश द्वार बनाने में मदद करने का आह्वान किया।

जैसे-जैसे गर्मी के चरम ऊर्जा खपत का मौसम नजदीक आ रहा है, तिंग श्वेश्यांग ने ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने, वितरण प्रबंधन को मजबूत करने, ऊर्जा और संसाधनों के लिए एक राष्ट्रीय रणनीतिक आधार के निर्माण को आगे बढ़ाने तथा स्वच्छ ऊर्जा की सुचारू आपूर्ति एवं पूर्ण खपत को बढ़ावा देने के प्रयासों पर जोर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने उद्योगों के हरित रूपांतरण को बढ़ावा देने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों के अनुसंधान, विकास और अनुप्रयोग को और मजबूत करने का भी आह्वान किया।

तिंग श्वेश्यांग ने शिनच्यांग विश्वविद्यालय, शिनच्यांग उद्योग तकनीकी कॉलेज का भी दौरा किया, जहां उन्होंने जातीय अल्पसंख्यक क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के विकास का जायजा लिया, और चीनी राष्ट्र के लिए मजबूत सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा प्रतिभा के एकीकृत विकास को आगे बढ़ाने, अधिक से अधिक स्नातकों को शिनच्यांग में बसने और इसके विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News