Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डब्ल्यूबीबीएल 12: होबार्ट हरिकेंस ने निकोला कैरी को बनाया कप्तान


होबार्ट, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। विमेंग बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के अगले सीजन के लिए होबार्ट हरिकेंस ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। टीम ने दिग्गज ऑल-राउंडर निकोला कैरी को कप्तान बनाया है। निकोला हाल ही में संन्यास लेने वाली एलिस विलानी की जगह लेंगी।

होबार्ट, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। विमेंग बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के अगले सीजन के लिए होबार्ट हरिकेंस ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। टीम ने दिग्गज ऑल-राउंडर निकोला कैरी को कप्तान बनाया है। निकोला हाल ही में संन्यास लेने वाली एलिस विलानी की जगह लेंगी।

एलिस विलानी ने पिछले सीजन में होबार्ट हरिकेंस को पहली बार डब्ल्यूबीबीएल का चैंपियन बनाया था। ऐसे में विलानी की जगह को सफलतापूर्वक भरना निकोला के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। हीथर ग्राहम को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

कैरी ने एक बयान में कहा, "यह बहुत बड़ा सम्मान है। मुझे यह जिम्मेदारी मिलने पर बहुत गर्व है। उम्मीद है, मैं एलिस जितना अच्छा काम कर पाऊंगी। उपकप्तान होने के नाते मैं बहुत सारी मीटिंग में गई हूं और देखा है कि एलिस ने इसे कैसे किया है। ये बहुत फायदेमंद रहा है। हालांकि, हम बहुत अलग लोग हैं, इसलिए मुझे लगता है कि मैं इसे अपने तरीके से करूंगी। मुझे नहीं लगता कि इससे ग्रुप में रोजाना काम करने के मेरे तरीके में बहुत ज्यादा बदलाव आएगा।"

कैरी का मानना ​​है कि हाल के सीजन में विलानी के साथ मिलकर काम करने के मौके ने आगे की चुनौती के लिए अच्छी तैयारी दी है।

निकोला ने 2019 में सिडनी थंडर से आने के बाद से होबार्ट के साथ 88 मैच खेले हैं। 33 साल की इस खिलाड़ी ने पिछले साल पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ विनिंग रन बनाकर टीम को ऐतिहासिक पहला डब्ल्यूबीबीएल खिताब दिलाया था।

डब्ल्यूबीबीएल में कैरी से ज्यादा विकेट (85) किसी भी हरिकेन्स खिलाड़ी ने नहीं लिए हैं। बाएं हाथ की यह बल्लेबाज 1,362 रन के साथ महिला बिग बैश इतिहास में क्लब की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं। वह केवल लिजेल ली (1,409) से पीछे हैं।

निकोला ऑस्ट्रेलिया के लिए 41 टी20 मैचों की 29 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19 विकेट ले चुकी हैं, जबकि 20 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बना चुकी हैं। वह महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और 6 मैचों में 7 विकेट लेने के साथ ही 149 रन बना चुकी हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Date & Time : 2026-10-28 11:55:13

Share:

Leave A Reviews

Related News