Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डब्ल्यूपीएल 2027 नीलामी: किरण नवगिरे को भरोसा, इस साल चैंपियन बनेगी डीसी


कोच्चि, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय बल्लेबाज किरण नवगिरे ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का समर्थन करते हुए कहा कि टीम इस बार अपना पहला विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) खिताब जीत सकती है। डब्ल्यूपीएल 2027 की नीलामी में, चार बार फाइनल तक पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

कोच्चि, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय बल्लेबाज किरण नवगिरे ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का समर्थन करते हुए कहा कि टीम इस बार अपना पहला विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) खिताब जीत सकती है। डब्ल्यूपीएल 2027 की नीलामी में, चार बार फाइनल तक पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

नवगिरे इस नीलामी की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को पछाड़ते हुए इस आक्रामक बल्लेबाज को अपनी टीम में लिया। जियोस्टार के 'मैच सेंटर लाइव ऑक्शन स्पेशल' कार्यक्रम में नवगिरे ने कहा, "मैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं पहले भी चिनेल हेनरी और शेफाली वर्मा के साथ खेल चुकी हूं। मेरी जेमिमा रोड्रिग्स से भी बात होती रही है, इसलिए मैं टीम की ज्यादातर खिलाड़ियों को जानती हूं। मैं उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और उनके साथ खेलने के लिए बहुत उत्सुक हूं।"

डब्ल्यूपीएल 2027 सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी तक खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स अब तक डब्ल्यूपीएल के चारों सीजन में फाइनल तक पहुंची है, लेकिन अभी तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। नवगिरे ने कहा, "दिल्ली कैपिटल्स चार बार फाइनल में पहुंची है, इसलिए इस साल हमारे पास खिताब जीतने का मौका है। मैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को पूरी तरह तैयार हूं।"

इससे पहले यूपी वॉरियर्स के लिए खेल चुकीं किरण ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि पिछले चार सालों से टीम जिस चीज का इंतजार कर रही है, वह इस सीजन में पूरी हो जाएगी। मुझे पूरा भरोसा है कि इस साल यूपी चैंपियन बनेगी।"

अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज सुषमा वर्मा को यूपी वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा है। सुषमा ने कहा कि पिछले तीन नीलामियों में अनसोल्ड रहने के बाद, उनके धैर्य का फल आखिरकार उन्हें मिल ही गया। उन्होंने कहा, "यूपी वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने पर मैं बहुत आभारी हूं। मैं बस इसी मौके की उम्मीद कर रही थी और इंतजार कर रही थी। हर खिलाड़ी कड़ी मेहनत करता है और अच्छा प्रदर्शन करता है, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कभी-कभी आपके लिए कोई जगह नहीं बन पाती। पिछले तीन ऑक्शन में मुझे नहीं चुना गया था, लेकिन मुझे पूरी उम्मीद थी कि एक दिन मेरी मेहनत जरूर रंग लाएगी और सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसलिए, यूपी वॉरियर्स द्वारा चुने जाने पर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए यूपी वॉरियर्स का बहुत-बहुत धन्यवाद।"

अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज लतिका इनामदार, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा है, दो बार की चैंपियन टीम में शामिल होने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनके साथ उनकी दोस्त भारती रावल भी हैं, जिन्हें भी एमआई ने 10 लाख रुपये में ही खरीदा है।

उन्होंने कहा, "मैं दो बार की चैंपियन टीम, मुंबई इंडियंस में शामिल होने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे इस बात की भी बहुत खुशी है कि भारती रावल और मैं एक ही टीम में हैं। हम साथ बैठकर ऑक्शन देख रही थीं और इंतजार कर रही थीं कि हमें कौन सी टीम चुनती है। जब हमें पता चला कि हम दोनों को एक ही टीम ने चुना है, तो यह बहुत खास लगा। मैं आगामी सीजन के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-28 22:00:12

Share:

Leave A Reviews

Related News