Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डब्ल्यूपीएल 2027 नीलामी: यूपी वॉरियर्स ने सोफी मोलिनेक्स को 1.10 करोड़ में खरीदा, गुजरात जायंट्स में शामिल हुईं कमलिनी


कोच्चि, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 की नीलामी के शुरुआती चरण में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनेक्स सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। बुधवार को यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। गुजरात जायंट्स (जीजी) ने भारत की युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज जी. कमलिनी को उनके बेस प्राइस 40 लाख रुपये में खरीदा।

कोच्चि, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 की नीलामी के शुरुआती चरण में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनेक्स सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। बुधवार को यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। गुजरात जायंट्स (जीजी) ने भारत की युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज जी. कमलिनी को उनके बेस प्राइस 40 लाख रुपये में खरीदा।

2024 में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टीम का हिस्सा रहीं सोफी डब्ल्यूपीएल 2026 में नहीं खेल पाई थीं। उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा था। यूपी वॉरियर्स ने बोली की शुरुआत की, लेकिन आरसीबी भी मुकाबले में बनी रही और एक मिनट से भी कम समय में कीमत 95 लाख रुपये तक पहुंच गई।

यूपी वॉरियर्स ने बोली बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी, जिसके जवाब में आरसीबी ने 1.05 करोड़ रुपये की बोली लगाई। अंत में यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। बाएं हाथ की स्पिन ऑलराउंडर, हिप की चोट से उबरने के बाद हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटी है।

नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज की गईं कमलिनी को लेकर काफी उम्मीदें थीं कि उन्हें बड़ी रकम मिलेगी। हालांकि, 2027 अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप टीम में जगह न मिलने के कारण, उन्हें लेकर कोई खास होड़ नहीं दिखी और वह आसानी से गुजरात जायंट्स में चली गईं, क्योंकि किसी और फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। मुंबई इंडियंस के लिए डब्ल्यूपीएल में उनका प्रदर्शन भले ही औसत रहा हो, लेकिन 2025 अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम की सदस्य रहीं कमलिनी, सीनियर टीम के अलावा इंडिया ए और तमिलनाडु की टीमों का भी हिस्सा रही हैं।

गुजरात जायंट्स ने आयरलैंड की सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगास्ट को भी 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में अपनी पहली खरीदारी करते हुए भारतीय बल्लेबाज किरण नवगिरे को 75 लाख रुपये में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने 40 लाख रुपये से बोली शुरू की और यूपी वॉरियर्स की पूर्व खिलाड़ी की कीमत को 70 लाख रुपये तक पहुंचाया, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने इसे 75 लाख रुपये कर दिया। अपने पर्स में केवल 90 लाख रुपये होने के कारण मुंबई इंडियंस बोली से बाहर हो गई।

यूपी वॉरियर्स ने भारत की ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा और ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस को भी उनके 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया। आरसीबी में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर शामिल रहीं गुजरात जायंट्स की पूर्व कप्तान स्नेह राणा के लिए कोई और बोली नहीं लगी, यहां तक कि उनकी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी उनके लिए बोली नहीं लगाई।

ग्रेस हैरिस आरसीबी के साथ एक शानदार सीजन के बाद यूपी वॉरियर्स में वापस आ रही हैं। आरसीबी ने एलीस पेरी की वापसी के चलते ग्रेस को रिलीज कर दिया था। अब यूपी वॉरियर्स में ग्रेस के पास मेग लेनिंग या प्रतिका रावल के साथ ओपनिंग स्लॉट के लिए दावेदारी पेश करने का मौका होगा।

शुरुआती राउंड में कई अन्य खिलाड़ी भी अनसोल्ड रहीं। भारत के लिए दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकीं राघवी बिष्ट, जो नीलामी में सबसे पहले बोली के लिए आईं, उनके 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर किसी ने भी बोली नहीं लगाई। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का हिस्सा महाराष्ट्र की आक्रामक मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज तेजल हसबनीस भी अनसोल्ड रहीं। इसी तरह, आयुषी सोनी भी अनसोल्ड रहीं। श्रीलंका की स्टार ऑलराउंडर और कप्तान चमारी अटापट्टू भी अनसोल्ड रहीं। नीलामी में शामिल केवल दो इंग्लिश खिलाड़ियों में से एक, इंग्लैंड की बल्लेबाज सोफिया डंकले के लिए भी 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर कोई खरीदार नहीं मिला।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-28 19:25:12

Share:

Leave A Reviews

Related News