Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डब्ल्यूसीपीएल: हरलीन देओल बारबाडोस ट्राइडेंट्स से जुड़ीं


नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरलीन देओल विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) के बाकी मैचों के लिए गत विजेता बारबाडोस ट्राइडेंट्स से जुड़ गई हैं। हरलीन, बारबाडोस से जुड़ी पांचवीं विदेशी क्रिकेटर हैं।

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरलीन देओल विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) के बाकी मैचों के लिए गत विजेता बारबाडोस ट्राइडेंट्स से जुड़ गई हैं। हरलीन, बारबाडोस से जुड़ी पांचवीं विदेशी क्रिकेटर हैं।

हरलीन देओल फिलहाल भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में वह सीजन के अंत तक बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए उपलब्ध रहेंगी। वह ट्राइडेंट्स टीम में और गहराई और इंटरनेशनल अनुभव लाएंगी। इस टीम में पहले से ही किरण नवगिरे और पूजा वस्त्रकार हैं।

बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने एक्स पर हरलीन देओल की तस्वीर साझा करते हुए उनका टीम में स्वागत किया है। टीम ने कैप्शन में लिखा, 'आपका हमारी टीम में स्वागत है।'

हरलीन टी20 फॉर्मेट की बेहद उपयोगी खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम के लिए 20 मैचों की 20 पारियों में 1 अर्धशतक सहित 311 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 92.01 रहा है। इसके अलावा, 6 विकेट भी उनके नाम है। भारत के लिए आखिरी मैच उन्होंने इस साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

हरलीन विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स का हिस्सा रही हैं। उन्होंने 28 डब्ल्यूपीएल मैचों में 115.68 के स्ट्राइक रेट से 649 रन बनाए हैं।

डब्ल्यूसीपीएल 2026 में अन्य भारतीय खिलाड़ी शिखा पांडे और यस्तिका भाटिया हैं, दोनों त्रिनबागो नाइट राइडर्स के साथ हैं।

ट्राइडेंट्स ने इस साल के टूर्नामेंट में अब तक केवल एक मैच खेला है, जिसमें 5 सितंबर को शुरुआती मैच में नाइट राइडर्स से 21 रन से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में तीन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। शिखा पांडे (17 रन देकर 3 विकेट), यास्तिका भाटिया (28 गेंदों में 35 रन) और नवगिरे (21 गेंदों में 28 रन) ने अहम योगदान दिया था।

बारबाडोस ट्राइडेंट्स का अगला मुकाबला शनिवार को जमैका एम्प्रेस और रविवार को गुयाना अमेजन वॉरियर्स से होगा। देखना होगा हरलीन इन मैचों में बारबाडोस प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन पाती हैं, या नहीं।

28 साल की हरलीन 2019 से भारतीय टीम के साथ रही हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Date & Time : 2026-09-12 12:15:16

Share:

Leave A Reviews

Related News