Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डब्ल्यूटीए टूर: गॉफ ने सन को हराया, झेंग किनवेन 'चाइना ओपन' के 'अंतिम 16' में पहुंचीं


बीजिंग, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ ने 16 वर्षीय चीनी खिलाड़ी सन जिनरान को 7-5, 6-1 से शिकस्त देकर चाइना ओपन डब्ल्यूटीए टूर इवेंट में लगातार चौथे साल 'राउंड ऑफ 16' में जगह बनाई। दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ने शानदार खेल दिखाते हुए आखिरी 10 में से 9 गेम अपने नाम किए।

बीजिंग, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ ने 16 वर्षीय चीनी खिलाड़ी सन जिनरान को 7-5, 6-1 से शिकस्त देकर चाइना ओपन डब्ल्यूटीए टूर इवेंट में लगातार चौथे साल 'राउंड ऑफ 16' में जगह बनाई। दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ने शानदार खेल दिखाते हुए आखिरी 10 में से 9 गेम अपने नाम किए।

गॉफ ने डब्ल्यूटीए टूर लेवल पर अपने से कम उम्र की खिलाड़ियों के खिलाफ खेले गए 28 मुकाबलों में से 24 जीते हैं। इस दौरान किसी टीनएजर के खिलाफ उन्हें एकमात्र हार 2025 में मॉन्ट्रियल में विक्टोरिया मबोको से मिली थी, जो बाद में चैंपियन बनीं।

मुकाबले के बाद गॉफ ने युवा चीनी खिलाड़ी को सराहा। मैच के बाद इंटरव्यू में गॉफ ने कहा, "मुझे लगता है कि 16 साल की उम्र में मैं जितनी परिपक्व थी, वह उससे कहीं ज्यादा परिपक्व हैं। मुझे लगता है कि मैं उससे थोड़ी ज्यादा परेशान हो गई थी, लेकिन वह एक शानदार खिलाड़ी है। मुझे पता था कि यह मैच मुश्किल होने वाला है। उनका जूनियर करियर बहुत शानदार रहा है। जाहिर है कि वह इस स्तर पर भी बहुत अच्छा करेगी।"

वहीं, सोमवार को चीन की स्टार झेंग किनवेन ने चेक गणराज्य की 18वीं सीड मैरी बाउजकोवा को 7-6 (3), 4-6, 7-5 से हराकर महिला सिंगल्स के 'राउंड ऑफ 16' में जगह बनाई। झेंग ने मैच का पहला ब्रेक हासिल किया, लेकिन बाउजकोवा ने छठे गेम में ब्रेक प्वाइंट्स जीतकर वापसी की। सेट टाई-ब्रेक तक गया, जहां झेंग ने 7-3 से जीत हासिल की।

बाउजकोवा ने दूसरे सेट में मजबूत शुरुआत की और 3-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने झेंग की वापसी की कोशिशों को नाकाम किया और मैच को निर्णायक सेट तक पहुंचाया। आखिरी सेट में ज्यादातर समय दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी सर्विस बचाए रखीं, लेकिन आखिर में झेंग ने अपना दूसरा मैच प्वाइंट जीतकर जीत पक्की कर ली। अगले राउंड में झेंग का सामना आर्मेनिया की अलीना चाराएवा से होगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-06 00:00:12

Share:

Leave A Reviews

Related News