Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दक्षिण भारत के लिए पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, 14 नवंबर से शुरू होगी धार्मिक यात्रा


जम्मू, 2 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का एक विशेष अवसर मिलने जा रहा है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने जम्मू से 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' के जरिए 'दक्षिण भारत यात्रा' पैकेज शुरू किया है। यह विशेष ट्रेन 14 नवंबर को जम्मू से रवाना होगी और 12 रात 13 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद 26 नवंबर को वापस जम्मू पहुंचेगी।

जम्मू, 2 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का एक विशेष अवसर मिलने जा रहा है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने जम्मू से 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' के जरिए 'दक्षिण भारत यात्रा' पैकेज शुरू किया है। यह विशेष ट्रेन 14 नवंबर को जम्मू से रवाना होगी और 12 रात 13 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद 26 नवंबर को वापस जम्मू पहुंचेगी।

आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक (पर्यटन) हर्षदीप ने आईएएनएस को बताया कि यह एक स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन होगी, जो पूरे 13 दिनों तक यात्रियों के साथ रहेगी। यात्री एक बार ट्रेन में सवार होने के बाद इसी ट्रेन से निर्धारित सभी प्रमुख गंतव्यों की यात्रा करेंगे और अंत में जम्मू स्टेशन लौटेंगे। इस धार्मिक यात्रा के तहत दक्षिण भारत के पांच प्रमुख स्थलों को शामिल किया गया है। इनमें तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन (मरकापुर) प्रमुख हैं।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जम्मू क्षेत्र के उन लोगों को सुविधाजनक तरीके से धार्मिक यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है, जिनके लिए दक्षिण भारत जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की तीर्थयात्रा करना आसान नहीं होता। आईआरसीटीसी के प्रति लोगों के भरोसे को देखते हुए यह पैकेज तैयार किया गया है, ताकि यात्री एक संगठित यात्रा के जरिए अपने धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकें। यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए यात्रा के लिए तीन श्रेणियां रखी गई है। कंफर्ट कैटेगरी में यात्री सेकेंड एसी से सफर करेंगे। इस श्रेणी में एसी होटल और साइटसीइंग के लिए एसी वाहनों की सुविधा मिलेगी। इसकी अनुमानित कीमत करीब 56 हजार रुपए प्रति व्यक्ति है।

इसी तरह, स्टैंडर्ड कैटेगरी में यात्रियों को थर्ड एसी में यात्रा कराई जाएगी। ठहरने के लिए एसी होटल उपलब्ध होंगे, जबकि साइटसीइंग के लिए नॉन-एसी परिवहन की व्यवस्था होगी। जहां केवल वॉश एंड चेंज की सुविधा होगी, वहां नॉन-एसी होटल उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, इकोनॉमी कैटेगरी में स्लीपर क्लास से यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस तरह यात्री अपनी सुविधा और बजट के अनुसार तीनों विकल्पों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं।

हर्षदीप ने बताया कि जम्मू से दक्षिण भारत के लिए पहली बार इस तरह की विशेष ट्रेन शुरू की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा और लंबे समय से धार्मिक यात्रा की इच्छा रखने वाले लोग इस पैकेज के माध्यम से अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जम्मू क्षेत्र से अब तक करीब 150 सीटें बुक हो चुकी हैं और उम्मीद है कि जल्द ही ट्रेन की सभी सीटें भर जाएंगी। उन्होंने यात्रियों से जल्द बुकिंग कराने की अपील करते हुए कहा कि सीटें 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर उपलब्ध हैं।

--आईएएनएस

पीएसके

Share:

Leave A Reviews

Related News