Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दक्षिण-पश्चिम सिडनी फायर‍िंग घटना में एक की मौत, चार गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती


सिडनी, 20 मई (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम सिडनी में गोलीबारी की एक घटना के बाद एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई है और चार अन्य पुरुष गंभीर हालत में हैं।

सिडनी, 20 मई (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम सिडनी में गोलीबारी की एक घटना के बाद एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई है और चार अन्य पुरुष गंभीर हालत में हैं।

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य की पुलिस ने बताया क‍ि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे लिवरपूल अस्पताल से सूचना मिली कि 20 साल के दो युवक अस्‍पताल पहुंचे हैं, ज‍िनको गोली लगी है।

इनमें से एक युवक का इलाज किया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। दूसरा युवक अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद मंगलवार को ही दो और पुरुष गंभीर हालत में फेयरफील्ड अस्पताल पहुंचे, जबकि एक अन्य व्यक्ति लिवरपूल अस्पताल में स्थिर हालत में आया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कैनली हाइट्स में एक घर को अपराध स्थल घोषित किया है, जो सिडनी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट से लगभग 30 किलोमीटर पश्चिम में है।

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के हवाले से बताया कि माना जा रहा है कि इस घटना का संबंध संगठित अपराध नेटवर्क से है।

डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट क्रेग मिडलटन ने कहा कि पुलिस उन दो पुरुषों की तलाश कर रही है जो रात करीब 8:20 बजे उस घर में घुसे थे, जिसके बाद वहां कई गोलियों की आवाजें सुनी गईं।”

पुलिस ने कैनली हाइट्स की आर्बटस स्ट्रीट वाले घर में क्राइम सीन बना दिया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस कमिश्नर मॉल लैन्योन ने बताया कि होमिसाइड स्क्वॉड के जासूसों ने उन दो वाहनों को भी जब्त किया है, जिनका इस्तेमाल घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, साल की शुरुआत से ही शहर के पश्चिमी इलाके में गैंगवार जैसी स्थिति बन गई है, जहां दो प्रतिद्वंदी गिरोह लगातार गोलीबारी और आगजनी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। ये हमले अक्सर गिरोह से जुड़े लोगों के घरों और कारोबारों को निशाना बनाकर किए जा रहे हैं।

--आईएएनएस

एवाई/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News