Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दलित के बेटे को सीएम चेहरा बनाने से विरोधियों की नींद उड़ी : शादाब चौहान


लखनऊ, 24 नवंबर (आईएएनएस)। एआईएमआईएम प्रवक्ता शादाब चौहान ने 26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के ऐतिहासिक कार्यक्रम की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी के सह-संस्थापक और नगीना से लोकसभा सदस्य चंद्रशेखर आजाद (रावण) एक साथ मंच से जनता को संबोधित करेंगे।

लखनऊ, 24 नवंबर (आईएएनएस)। एआईएमआईएम प्रवक्ता शादाब चौहान ने 26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के ऐतिहासिक कार्यक्रम की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी के सह-संस्थापक और नगीना से लोकसभा सदस्य चंद्रशेखर आजाद (रावण) एक साथ मंच से जनता को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि जब से दलित के बेटे को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया गया है, तब से दौलत के पुजारियों की नींद हराम हो गई है। मोर्चा न्यायवादी सरकार बनाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसान-मजदूरों के अधिकारों के लिए काम करेगा।

शादाब चौहान ने कहा, "26 नवंबर को रमाबाई मैदान में परिवर्तन मोर्चे का ऐतिहासिक कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद साथ में उत्तर प्रदेश को संबोधित करेंगे। यह न्याय की क्रांति की आधारशिला रखने के लिए उत्तर प्रदेश से जनसैलाब उमड़ रहा है। ऐसा कार्यक्रम अत्यंत ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा, जिसमें बड़ी घोषणाएं होंगी।"

उन्होंने कहा कि जब से दलित के बेटे को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया गया है, तब से दौलत के पुजारियों की नींद हराम हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है, विकल्प चाहती है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के गठन के बाद से ये परेशान हैं। उत्तर प्रदेश की जनता से अपील है कि आओ, अपनी ताकत का इजहार करें कि अब गरीब, दबे-कुचले लोग भी अपनी सरकार बनाएं।

एआईएमआईएम प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि मर्यादा का पहला नाम श्रीराम, दूसरा संविधान यानी कि संविधान दूसरे नंबर पर है। दूसरी तरफ आजम खान ने 111 वंचित और अछूत जातियों के लिए लड़ने वाले महापुरुष और संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को 'लैंड ग्रैबर' कहा था।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये लोग मिलकर संविधान दिवस पर बात करेंगे, यह तो संविधान दिवस का भी अपमान है, लेकिन संविधान दिवस के अवसर पर अगर उत्तर प्रदेश में न्याय की क्रांति की आधारशिला रखी जाएगी तो रमाबाई मैदान में रखी जाएगी।

शादाब चौहान ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा न्यायवादी सरकार का निर्माण करेगा। उसके बाद दिल्ली को फतेह करने का काम करेगा, सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का प्रधानमंत्री बनेगा और झंडा फहराएगा, जिसमें भारत के संविधान की सुरक्षा, भारत के नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा और भारत के स्वाभिमान की रक्षा हो।

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के मूल संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों और मजदूरों के लिए यह प्रण लेकर हम लोग आगे बढ़ रहे हैं, क्योंकि ये जितनी सरकारें रही हैं, ये जिस विचारधारा पर चलती रही हैं, वह पूंजीवाद की विचारधारा रही है। हम लोग आम जनमानस, गरीबों और शोषितों की सरकार बनाना चाहते हैं। किसी के भी साथ धर्म, जाति, संप्रदाय के नाम पर भेदभाव न हो।

--आईएएनएस

केके/वीसी

Date & Time : 2026-11-24 19:25:02

Share:

Leave A Reviews

Related News