Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दलित परिवारों से जुड़ाव और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने गुजरात के राज्यपाल की सराहना की


नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की सामाजिक सहभागिता, विशेष रूप से दलित परिवारों से जुड़ाव, स्वच्छता और राज्यभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की सामाजिक सहभागिता, विशेष रूप से दलित परिवारों से जुड़ाव, स्वच्छता और राज्यभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

गुजरात में दिवाली और नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए भी जनहित और राष्ट्रहित में योगदान देने तथा पद की गरिमा बनाए रखने का आचार्य देवव्रत ने उदाहरण प्रस्तुत किया है।

पीएम मोदी ने कहा, "जब मैं हमारे राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी से मिलता हूं और उनकी बातें सुनता हूं, तो मुझे खुशी होती है। यह देखकर सुखद लगता है कि सामाजिक प्रतिबद्धता से जुड़े व्यक्ति ने राज्यपाल पद की गरिमा को बढ़ाया है और गुजरात के सामाजिक जीवन में सहज रूप से अपनी जगह बनाई है।"

उन्होंने विशेष रूप से राज्यपाल के गांवों के दौरे और दलित परिवारों के साथ संवाद का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि सैकड़ों परिवार ऐसे हैं, जो लोक भवन यानी राज्यपाल के निवास को अपना घर मानने लगे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आचार्य देवव्रत ने यह दिखाया है कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए किस तरह समाज और राष्ट्र के हित में काम किया जा सकता है।

उन्होंने राज्यपाल की ओर से स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यक्रमों और उनमें सहभागिता का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात ने स्वच्छता और जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रगति की है। राज्यपाल के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों से उन्हें विशेष प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि ये पहल गुजरात के अगले 100 वर्षों की नींव मजबूत करने में मददगार साबित होंगी।

प्राकृतिक खेती का विशेष उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह राज्य की मिट्टी को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए भूमि को संरक्षित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "प्राकृतिक खेती और गुजरात की धरती मां की रक्षा आने वाले समय में बहुत महत्वपूर्ण कार्य होंगे।"

प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी सामाजिक पहल में योगदान जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ईमानदार नीयत और स्पष्ट संकल्प के साथ किए गए समर्पित प्रयास अंततः परिणाम देते हैं और स्थायी बदलाव लाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात के विकास के लिए समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी जरूरी है। राज्य में वर्षों से विकसित सामाजिक सद्भाव और एकता का माहौल गुजरात को आगे बढ़ाने के साथ-साथ देश के विकास में भी योगदान देगा।

प्रधानमंत्री ने गुजरातभर में दिवाली और नववर्ष मिलन कार्यक्रमों में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधन के दौरान ये बातें कहीं।

--आईएएनएस

डीएससी

Date & Time : 2026-11-22 21:10:02

Share:

Leave A Reviews

Related News