Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डायरेक्टर आरजे बालाजी ने फिल्म 'करुप्पु' की रिलीज में देरी के लिए फैंस से माफी मांगी


मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या की बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'करुप्पु' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार को निर्देशक आरजे बालाजी ने फिल्म की रिलीज को लेकर नया अपडेट शेयर किया।

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या की बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'करुप्पु' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार को निर्देशक आरजे बालाजी ने फिल्म की रिलीज को लेकर नया अपडेट शेयर किया।

निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने नम आंखों से दर्शकों को जानकारी दी कि फिल्म अपने निर्धारित समय पर रिलीज न हो सकी, जिसके लिए उन्होंने दर्शकों से माफी भी मांगी।

वीडियो में निर्देशक ने बताया, "मेरी कार से एक और अपडेट। मुझे उम्मीद है कि यह आखिरी अपडेट होगा। मैं सभी फैंस से तहे दिल से माफी मांगना चाहता हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए था।"

निर्देशक ने उन सभी दर्शकों से माफी मांगी, जो लंबी दूरी तय करके फिल्म देखने के लिए आए, जो देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा, "मैं माफी मांगता हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए था। हम फिल्म इसलिए देखते हैं ताकि हमारे मन, घरों, जिंदगी में जो भी परेशानियां चल रही हैं, उनसे कुछ देर के लिए निकल सकें। फिल्म देखने के अनुभव को ही तनावपूर्ण बनाने के लिए और फिल्म न देख पाने के लिए मैं सच में माफी मांगता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आज शाम 6 बजे तक ये सारी परेशानियां हल हो जाएंगी और फिल्म रिलीज हो जाएगी।"

निर्देशक अपनी बात के बीच में रो पड़े, उनकी आंखें देखकर साफ पता चल रहा था कि फिल्म रिलीज की रुकावट के कारण वे कितना दुखी हैं।

उन्होंने कहा, "मैंने कई दिनों तक इस बारे में सोचा था कि मेरी फिल्म 'करुप्पु' 14 मई को रिलीज होने के बाद ब्लॉकबस्टर साबित होगी। मुझे उम्मीद है कि भगवान सारी मुश्किलें दूर करेंगे और आज यह फिल्म रिलीज हो जाएगी। बहुत से लोग इसके लिए काम कर रहे हैं। सूर्या सर ने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। इसलिए रिलीज की देर के लिए माफी मांगना चाहता हूं, लेकिन मैं वादा करता हूं कि आप लोगों की यह सब तकलीफ बेकार नहीं जाएगी। फिल्म आज शाम को रिलीज होगी, यह बहुत मनोरंजक होगी और मुझे पूरा भरोसा है कि आप सबको यह बहुत पसंद भी आएगी। मुझे उम्मीद है कि आप सबको यह फ़िल्म पसंद आएगी। भगवान हम सबका भला करें।"

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News