Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

देश के कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना


नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों के लिए बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों के लिए बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. शशिकांत ने दिल्ली के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में गरज के साथ तूफान और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। तेज हवाओं के झोंकों के साथ बारिश होने की उम्मीद है। मंगलवार को अधिकतम तापमान फिलहाल 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो अगले पांच से सात दिनों में 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से तेज बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है। मध्य भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है। पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

अहमदाबाद में आईएमडी के डायरेक्टर अशोक कुमार दास ने बताया कि 18 जून तक गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 16 जून को बनासकांठा, साबरकांठा और अरावली जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। 17-18 जून को सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड, डांग, दमन और दादरा-नगर हवेली समेत दक्षिण गुजरात के जिलों में बारिश की उम्मीद है। सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अहमदाबाद में आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

आईएमडी चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पॉल ने कहा कि अगले एक-दो दिनों में इस इलाके में रुक-रुक कर बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। उन्होंने बताया कि अगले पांच से सात दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, हालांकि बीच-बीच में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना बनी रहेगी। उन्होंने तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग ने आम जनता से सतर्क रहने, खासकर पहाड़ी इलाकों और भारी बारिश वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News