Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

देश के तेज आर्थिक विकास के लिए मोदी सरकार सुधारों के प्रति प्रतिबद्ध : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण


नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। वैश्विक अस्थिरता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार देश की तेज आर्थिक वृद्धि के लिए "रिफॉर्म एक्सप्रेस" को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बयान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से शुक्रवार को दिया गया।

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। वैश्विक अस्थिरता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार देश की तेज आर्थिक वृद्धि के लिए "रिफॉर्म एक्सप्रेस" को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बयान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से शुक्रवार को दिया गया।

वित्त मंत्रालय की ओर से यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों में बताया गया कि वित्त वर्ष 2025-26 में देश की जीडीपी वृद्धि 7.7 प्रतिशत रही है और इस दौरान रियल ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) वृद्धि दर 7.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा है।

वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च अवधि) में जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत और जीवीए वृद्धि दर 7.9 प्रतिशत रही।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, "विशेष रूप से, विनिर्माण, व्यापार, मरम्मत, होटल, परिवहन, संचार और प्रसारण से संबंधित सेवाएं, भंडारण और वित्तीय, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवा क्षेत्रों ने वित्त वर्ष 2025-26 में स्थिर और वर्तमान दोनों कीमतों पर दोहरे अंकों की वृद्धि हासिल की है।"

सरकारी डेटा के मुताबिक, बीते वित्त वर्ष में द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्र का प्रदर्शन मजबूत रहा है। इनकी वृद्धि दर स्थिर कीमतों में क्रमश: 8.8 प्रतिशत और 9.3 प्रतिशत रही है।

दूसरी तरफ, वित्त वर्ष 26 में उच्च विकास दर रहने पर बीजेपी नेता डॉ. सैयद जफर इस्लाम ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी आर्थिक बुनियाद आलोचकों की कल्पना से कहीं अधिक मजबूत साबित हुई है।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "जिन लोगों ने महीनों तक भारत में आर्थिक मंदी की भविष्यवाणी की थी, उनके लिए वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो पहले 7.1 प्रतिशत थी। यह ईरान संघर्ष, टैरिफ युद्ध और वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद संभव हुआ है। एक बार फिर, हमारी आर्थिक बुनियाद आलोचकों की कल्पना से कहीं अधिक मजबूत साबित हुई है।"

--आईएएनएस

एबीएस

Share:

Leave A Reviews

Related News