Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

देश की अर्थव्यवस्था नहीं, राहुल गांधी बीमार हैं : केवल सिंह ढिल्लों


चंडीगढ़, 19 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब भाजपा प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिए बयान की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यस्था की तेजी से ग्रोथ कर रहा है। अगर कोई बीमार है तो वे खुद राहुल गांधी ही हैं।

चंडीगढ़, 19 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब भाजपा प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिए बयान की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यस्था की तेजी से ग्रोथ कर रहा है। अगर कोई बीमार है तो वे खुद राहुल गांधी ही हैं।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि राहुल गांधी के बयान की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं। यह बहुत ही निंदनीय है। उन्हें पता होना चाहिए कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है। पीएम मोदी देश की अर्थव्यवस्था को चौथे नंबर पर ले गए। विकास का ग्रोथ काफी अच्छा है। मुझे लगता है कि राहुल गांधी खुद बीमार हैं, हिन्दुस्तान की अर्थव्यवस्था नहीं।

कांग्रेस नेता एम. वीरप्पा मोइली के बयान पर ढिल्लों ने कहा कि जब मोइली की सरकार सत्ता में थी, तब देश ने इमरजेंसी देखी थी और कांग्रेस सरकार के दौरान देश की हालत बहुत खराब थी। राहुल गांधी और मोइली हताशा में ऐसे बयान दे रहे हैं। कांग्रेस को शायद यह समझ नहीं आ रहा है कि वह पूरे देश में एक या दो सीटों से ज्यादा नहीं जीत सकती। राहुल गांधी विदेश जाकर ऐसी बातें करते हैं। कांग्रेस यह समझने में नाकाम है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। देश के बाहर राहुल गांधी जितना बोल रहे हैं, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की वजह से देश ने काफी तरक्की की है।

पंजाब विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए ढिल्लों ने भगवंत मान की सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को लूटा है। चाहे माइनिंग हो, रेत, बजरी या शराब, इन्होंने हर क्षेत्र से पैसा वसूला है। सबको पता है कि इन्होंने पंजाब के संसाधनों को निचोड़ लिया है। 60 साल में पंजाब पर 2.62 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था, लेकिन इन्होंने महज साढ़े चार साल में इसे बढ़ाकर 5 लाख करोड़ रुपए कर दिया है। यानी कर्ज लगभग दोगुना हो गया है। तो फिर सारा पैसा कहां गया। पीएम मोदी की 12 साल के कार्यकाल में 17 लाख करोड़ से ज्यादा स्कीमों के तहत पैसा दिया। इन पैसों का इस्तेमाल सरकार ने सिर्फ विज्ञापनों पर किया है।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में अन्य राजनीतिक दलों के कई प्रमुख नेता भाजपा में शामिल हुए। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि भाजपा परिवार दिन-प्रतिदिन और मजबूत हो रहा है। हम वादा करते हैं कि भाजपा की सरकार बनने पर हम पंजाब को फिर से समृद्ध, सुरक्षित और नशामुक्त बनाएंगे।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Date & Time : 2026-11-19 17:10:02

Share:

Leave A Reviews

Related News