Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

देश को सलाम : भूमि से निमरत तक सेलेब्स ने ऐसे दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई


मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की लहर पूरे भारतवर्ष में देखने को मिल रही है। इस मौके पर मनोरंजन जगत के सेलेब्स भी पीछे नहीं हटे। अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर समेत कई सेलेब्स ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की लहर पूरे भारतवर्ष में देखने को मिल रही है। इस मौके पर मनोरंजन जगत के सेलेब्स भी पीछे नहीं हटे। अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर समेत कई सेलेब्स ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा, "भारत में और दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत सिर्फ देश नहीं, हमारी पहचान है। इसकी मिट्टी की खुशबू, अलग-अलग भाषाएं, पहनावे, त्योहार, धर्म और परंपराएं सब अलग होकर भी हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं। यही भारत की सबसे बड़ी खूबसूरती और ताकत हैं। हम दुनिया में कहीं भी रहें, अपने साथ थोड़ा-सा भारत जरूर लेकर चलते हैं। अपनी यादों, संस्कारों, अपने खाने, अपनी प्रार्थनाओं और अपने दिल में। ईश्वर हमारे देश को हमेशा सुरक्षित रखे, हर भारतवासी के जीवन में सुख, शांति और तरक्की लाए और हमारा प्यारा तिरंगा इसी तरह गर्व से आसमान में लहराता रहे। स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। जय हिंद, जय भारत। भारत माता की जय।"

मशहूर निर्देशक-अभिनेता फरहान अख्तर ने भी इंस्टाग्राम पर तिरंगा की तस्वीर पोस्ट की। अभिनेता ने अपनी इस पोस्ट पर रविंद्र नाथ टैगोर का कोट लिखा। इसमें उन्होंने लिखा, "जहां मन बिना डर के हो और सिर गर्व से ऊंचा उठा हो, जहां ज्ञान सबके लिए मुफ्त हो, जहां दुनिया छोटी-छोटी दीवारों में बंटी न हो, जहां सच की गहराई से शब्द निकलें, जहां लगातार मेहनत करके लोग परफेक्शन तक पहुंचने की कोशिश करें, जहां सोच की साफ नदी भटके नहीं और पुरानी बेकार की आदतों के रेगिस्तान में खो न जाए, जहां तुम हमें आगे ले चलो, सोच और काम में और ज्यादा विस्तार की तरफ, हे मेरे पिता, उस आजादी के स्वर्ग में, मेरा देश जागे। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे वंदे मातरम गा रही हैं। गायिका ने लिखा, "वंदे मातरम। स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामानएं।"

निर्देशक-निर्माता सुभाष घई ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि उनके लिए अधिकार से पहले हमारा कर्तव्य है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में निर्देशक ने नया गाना 'हर घर में तिरंगा। हर घर में तिरंगा' शामिल है। इस गाने की खासियत है कि यह निर्देशक के व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के बच्चों द्वारा तैयार किया गया है। निर्देशक ने लिखा, "'हर घर में तिरंगा। हर घर में तिरंगा' व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल स्कूल गाने को छात्रों ने खुद कंपोज किया, गाया और रिकॉर्ड किया है। आजादी के 80वें साल का जश्न मना रहे हैं। आज फिर से शपथ लेते हैं कि अधिकार से पहले हमारा कर्तव्य है। दुनिया में सबसे ऊंचा हमारा झंडा रहे। भारत के युवाओं और हर भारतीय को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।"

तिरंगा झंडा लेकर चलने और राष्ट्रगान गाने से लेकर समोसे, जलेबी और लड्डू का मज़ा लेने तक, एक्ट्रेस निमरत कौर ने अपने स्कूल के दिनों में स्वतंत्रता दिवस मनाने को याद किया।

अभिनेत्री निमरत कौर ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे बचपन के जश्न ने भारत की आजादी के बारे में उनकी समझ को बनाया। अभिनेत्री ने लिखा, "कुछ चीजें बदलती नहीं हैं, वो बस समय के साथ और बढ़ती जाती हैं - जैसे मेरा अपने देश के लिए प्यार और ये प्यारा दिन...मेरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं...हमारा देश अमर रहे, हमारी भावना अमर रहे।"

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे एक कार्यक्रम का आनंद लेती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हमने आजादी की लड़ाई इसलिए लड़ी थी ताकि हम अपनी मर्जी से जी सकें और आज हम इसी बात पर लड़ रहे हैं कि कौन सी असहमति और कौन से फैसले जायज हैं। अगर आपको भारतीय होने की एक खासियत को सेलिब्रेट करना हो, या एक चीज बदलनी हो, तो आप क्या चुनेंगे?"

अभिनेता वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'बॉर्डर-2' से जुड़ी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा, "80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामानएं। आजादी कोई दे नहीं सकता, इसे कमाना पड़ता है।"

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, "स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा देश जितना विविध, मजबूत और खास है, उसे अपना घर कह पाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। आइए उस भारत की कामना करें जो आगे बढ़ता रहे, बदलता रहे और ज्यादा बराबरी वाला, सबको साथ लेकर चलने वाला और दयालु बने। हम उन कुर्बानियों को हमेशा याद रखें जिनकी वजह से हमें आजादी मिली और अपने सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दें। जय हिंद।"

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News