भोपाल, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्षी दल देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनके यह मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।
![]()
भोपाल, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्षी दल देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनके यह मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में सात राज्यों से आए युवाओं के साथ पौधरोपण किया और उनसे सीधा संवाद किया।
शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने में माई भारत एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। उन्होंने बांग्लादेश मॉडल को आदर्श बताने और रेजीम चेंज करने वाले विपक्ष के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि अब इरादे जाहिर हो गए हैं और दिल की बात जुबान पर आ गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के मन में भी सत्ता परिवर्तन की इच्छा है, लेकिन चुनाव में जीत नहीं मिलने के कारण विपक्ष दूसरा रास्ता तलाश रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के हृदय में बसते हैं और जनता उन्हें अपना समर्थन देती है। जनता विपक्ष को कई बार चुनाव में नकार चुकी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष को बार-बार चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता का विश्वास जीतने में असफल होने के बाद विपक्ष भ्रम फैलाने, झूठ बोलने और अफवाहें फैलाने का सहारा ले रहा है। जनता का समर्थन प्राप्त किए बिना सत्ता परिवर्तन की बातें करना और अराजकता फैलाने की कोशिश करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बांग्लादेश की घटनाओं का हवाला देकर देश में अशांति फैलाने और लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी और उनके सहयोगियों को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग अलग-अलग नामों से सामने आ रहे हैं, लेकिन उनके इरादे एक जैसे हैं। मुट्ठी भर लोग देश में अराजकता फैलाना और शांति भंग करना चाहते हैं। भारत में ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे। यह भारत है, बांग्लादेश नहीं। यहां भगवान राम की मर्यादा और भगवान कृष्ण की नीति का सम्मान किया जाता है। देश की जनता नकारात्मक राजनीति और अशांति फैलाने वाले प्रयासों को स्वीकार नहीं करेगी।
--आईएएनएस
एसएनपी/डीकेपी
Leave A Reviews